जांजगीर

छत्तीसगढ शैक्षिक समन्वयक संघ के प्रदेशाध्यक्ष का आज अकलतरा दौरा

छत्तीसगढ शैक्षिक समन्वयक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णान्नद मिश्रा प्रांतीय पदाधिकारियो के साथ जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा ब्लाक के प्रवास मे है जहां शैक्षिक समन्वयको के साथ विभिन्न मुद्दो पर चर्चा करेगे इस संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुए प्रांतीय प्रवक्ता अनुभव तिवारी ने बताया की छत्तीसगढ शैक्षिक समन्वयक संघ के प्रदेश अध्यक्ष का संक्षिप्त दौरा अकलतरा नगर मे हो रहा है जहां शैक्षिक समन्वयको से जुडे विभिन्न समस्याओ पर समन्वयक साथियो से खुली चर्चा करेगे व मुद्दो को आगामी कार्ययोजना मे सम्मिलित कर शैक्षिक समन्वयको की समस्याओ के निराकरण की दिशा मे कार्य करेगे आज दोपहर तीन बजे अकलतरा पहुंचने की संभावना बताई गई है

Related Articles

Back to top button