छत्तीसगढ़धर्म

आज माता रानी का कातय्यानी देवी के रूप में षष्ठी को होती है पूजा

आज माता रानी का कातय्यानी देवी के रूप में षष्ठी को होती है पूजा ।

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा-कवर्धा
पण्डित देव दत्त शर्मा
सहसपुर लोहारा

आज 04 : 10 : 2019 शुक्रवार को परमहंसी गङ्गाआश्रम झोतेश्वर गोटेगांव में विराजमान माता ललिताम्बा त्रिपुरसुंदरी जी का आज मोर पंख एवं विभिन्न आभूषणों से श्रृंगार किया गया है ।

 

ज्योतिष एवं द्वरका शारदा पिठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज श्री नवरात्र में कर रहे हैं महानिशा पूजन । नवरात्र की षष्ठी को मां भगवती दुर्गा जी को कात्यायनी नाम से पूजा जाता है ।
ये बैद्यनाथ नामक स्थान पर प्रकट हो कर पूजी गई !
भगवान कृष्ण को पति के रूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने इन्हीं की पूजा की थी । यह पूजा कालिंदी नामक यमुना तट पर की गई थी , इसलिए माता ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं । कात्य गोत्र में विश्वप्रसिद्ध महर्षि कात्यायन ने भगवती पराम्बा की उपासना की , कठिन तपस्या की । उनकी इच्छा थी कि उन्हें माता पुत्री के रूप में प्राप्त हो ।
माँ भगवती ने पुत्री के रूप में कात्यायन ऋषि के यहाँ जन्म लिया , इसलिए देवी कात्यायना कहलाने लगी इनका वाहन सिंह है । इनकी कृपा से ही सारे कार्य पूरे होते है ।
परमभक्तिसिद्धिदात्रीनमोअस्तुते !!
माँ कात्यायनी की उपासना कर उपासक की समस्त इच्छाएं पूर्ण हो जाती है ।
इसलिए हम सभी को मिलकर माता की आराधना पवित्रता एवं शुद्धता पूर्वक निष्काम भाव से करनी चाहिए ।
अखंड ब्रम्हांड नायिका माँ ललिताम्बा जगतजननी राजराजेश्वरी त्रिपुरसुन्दरी माँ शारदाम्बा महारानी जी का मोहक अनुपम मोरपंख , आभूषण आदि से किया गया है मनोहारी श्रृंगार ।
माता का भव्य मंदिर परमहंसी गङ्गाआश्रम झोतेश्वर श्रीधाम, गोटेगोव ,जिला – नरसिंहपुर में स्थापित है जो जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती के आश्रम में स्थित है ।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button