छत्तीसगढ़

सुभद्रा सिंह के नेतृत्व में महिला कांग्रेसियों ने सांसद निवास पर मंहगाई के विरोध में बजाई थाली एलआईसी का पैसा हो गया अंदर, गरीबों से छिन गया गैस सिलेंण्ड सहित जमकर लगाये कई नारे

भिलाई। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के आदेश और छत्तीसगढ महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम के निर्देश पर भिलाई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं कांग्रेस की तेज तर्रार पार्षद श्रीमती सुभद्रा सिंह के नेतृत्व में भिलाई की प्रथम महापौर एवं छग राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी के उपस्थिति में बड़ी संख्या महिला कांग्रसे की कार्यकर्ताओं ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के घर से सामने थाली बजाकर प्रदर्शन करते हुए देश में बढ रही गैस सिलेंडर, तेल सहित सभी सामानों पर बढ रही बेतहाशा मंहगाई का विरोध की। इस दौरान थाली बजाते हुए केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाये कि एलआईसी का पैसा इनकी जेब के अंदर, गरीबों से छिन गया सिलेण्डर, मंहगाई डायन खाय जात हे, भाजपाई संासद मोदी के गुण गाये जात है, मंहगा गैस, मंहगा तेल,भाजपाई संासद हो गये फेल,जागो जागो सांसद जागो,मंहगाई के खिलाफ संसद में आवाज उठाओ।
इस दौरान भिलाई की महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि दुर्ग की जनता ने कई लाख वोटो से जिताकर लोकसभा में अपनी आवाज उठाने के लिए विजय बघेल को सांसद बनाया।

आज जनता की मांग है कि आज वे केन्द्र सरकार द्वारा दिन प्रतिदिन अत्यधिक मंहगाई बढाते जा रही है। इसलिए जनता की आवाज और मांग को लेकर सांसद विजय बघेल लोकसभा में आवाज उठाये कि आखिर क्यों इतनी बेतहाशा मंहगाई बढते जा रही है, इसपर लगाम लगाया जाये। तेल और गैस सिलेंडर का दर कम कर आम जनता की पहुंच में लाया जाये। इसलिए हम महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सांसद विजय बघेल से अनुरोध करने आये हैं कि वे मंहगाई के विरूद्ध संसद में आवाज उठाये। इस दौरान श्रीमती सिंह ने आगे कहा कि आज देश में बेतहाशा मंहगाई बढ़ते जा रही है और भाजपा के सांसद मोदी जी के गुण गाये जा रहे है। आज आम जनता मंहगाई की मार से कराह रही है।

मंहगाई कम करने की बात करते हुए जनता से मंहगाई कम करने का वादा करके सत्ता में आने वाले भाजपाई आज अपना मंहगाई कम करने के बजाय कांग्रेस राज में जो गैस सिलेंडर 420 रूपये था उसको तिगुना रेत बढाकर 12 सौ रूपये से अधिक कर दिये। अडानी का घाटा अर्जेस्ट करने आम जनता के जेब पर डाका डालने का कार्य करते हुए  एन होली के वक्त मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंण्डर पर 50 रूपये और कर्मिशियल गैस सिलेण्डर पर साढे तीन सौ रूपये बढा दिये है। वहीं इतने कम क्रूड तेल का रेट होने के बावजूद भी पेट्रोल और डीजल का रेट बढाते रहे है।

इस अवसर पर भिलाई की प्रथम महापौर सुश्री नीता लोधी ने कहा कि भाजपा ने जितने वादे कर केन्द्र में आकर सरकार बनाई आज वह अपने वादे से मुकरते हुए आम जनता की परवाह नही करते हुए केवल अडानी और अंबानी के लिए कार्य कर रहे हैं। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात किये थे लेकिन उनको रोजगार नही दिये। जब कांग्रेस राज्य में 10 से 20 रूपये गैस सिलेंडर का दाम बढता था तो स्मृति ईरानी गैस सिलेंण्डर कांधे पर लेकर सड़क पर बैठ जाती थी आज तिगुना रेट बढने के बाद भी चुप्पी साधी हुई है। केन्द्र सरकार लगातार  पेट्रोल डीजल का रेट बढाते जा रही है, इसके कारण ट्रांस्पोर्टिंग का खर्चा बढने के सभी सामान अत्यधिक मंहगा होते जा रहा है।

गैस सिलेंडर में पचास और कर्मिशल सिलेंण्डर में सीधा साढे तीन सौ रूपये बढा देने के कारण चाय पानी भी होटल में खाना पीना अब लोगों का दूभर हो गया है। धीरे धीरे फिर लोग चूल्हा फूंकने वाले युग में आते जा रहे है। मोदी राज में और 30 से 40 प्रतिशत लोग जो मध्यम वर्गीय थे वे गरीबी रेखा में आ गये है। केन्द्र सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से हर सप्ताह सैकड़ों ट्रेनों को कैंसल कर दे रहे है, सभी ट्रेनों को अत्यधिक लेट संचालन करके घाटा दिखाकर उसका प्राईवेटेशन कर उसको मोदी जी अपने प्रियतम दोस्त अडानी को देना चाह रहे है। जब मोदी जी देश नही संभाल पा रहे हैं तो उनको गद़्दी छोड़ देना चाहिए। इस बार आम जनता केन्द्र सरकार द्वारा लगातार मंहगाई बढोत्तरी से परेशान है, इसलिए इस बार जनता भाजपा को सबक सिखाते हुए सत्ता से बाहर करने जा रही है।
इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा प्रभारी सरिता परगनिहा, जिला महामंत्री आर चन्द्रा, उपाध्यक्ष भिलाई महिला कांग्रेस माधवी पाठक, रेणू चन्द्राकर ब्लॉक अध्यक्ष 4, सुनिति सिन्हा, रश्मि बघेल, बेबी गुप्ता, प्रमिला निषाद सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता शामिल थी।

सांसद के पीए मनोज वर्मा ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को पानी और चाय पिलवाया
सांसद निवास पर थाली बजाकर मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन करने सांसद विजय बघेल के निवास पहुंची महिला प्रदर्शनकारियों को सांसद विजय बघेल की अनुपस्थिति में उनके पीए मनोज वर्मा और श्री प्रताप ने पानी और चाय पिलवाकर शिष्टाचार निभाया। जब महिलाए प्रदर्शन के लिए सांसद निवास आई उस दौरान सांसद विजय बघेल बेमेतरा जिले के भिँभौरी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गये हुए थे।

पुलिस रही मुस्तैद
महिला कांग्रेस द्वारा सांसद निवास का घेराव की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मियो में डीएसपी शिल्पा साहू, महिला थानेदार सी तिर्की, छावनी टीआई मोनिका पाण्डेय, महिला सेल की रक्षा टीम, के के कुशवाहा एवं टीआई राजेश साहू दल बल के साथ मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button