बिलासपुर

जमीन विवाद के बाद मुर्गे को लेकर महिला पहुंची थीं थाने मामले का हुआ खुलासा

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम सिलदहा में रहने वाली जानकी बिंझवार ने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले बगुल और उसकी पत्नी ने मुर्गे को घायल कर दिया है। महिला ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दी। इस पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया। जांच के दौरान पता चला कि महिला का पड़ोसी बगुल मकान बना रहा है। जमीन विवाद के चलते जानकी इसका विरोध कर रही है।

इसके बाद भी वह मकान निर्माण नहीं रोक सकी। इसके चलते उसने अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने में शिकायत लेकर पहुंच गई। रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि दोनों को आपस में सुलह करने कहा गया था। इसके बाद भी उनके बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

महिला ने मुर्गे की चोरी कर पंख तोड़ने का लगाया था आरोप

ग्राम सिलदहा में रहने वाली जानकी बिंझवार ने रविवार की शाम थाने पहुंची। उसने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला बगुल और उसकी पत्नी दुर्गा मुर्गे को चोरी कर ले जा रहे थे। महिला ने इसे देख लिया। उसने बगुल और उसकी पत्नी से मुर्गे को छुड़ाया। मुर्गे को लेकर जब वह घर पहुंची तो पंख टूटे हुए थे। महिला मुर्गे को लेकर थाने पहुंची थी। उसकी शिकायत पर जांच की गई, पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ की है प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button