छत्तीसगढ़

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक**सदस्यता अभियान के जरिए हम समाज के अंतिम छोर तक पहुँचने का काम करेंगे : कौशिक* *भाजपा सदस्यता अभियान के तहत सरगांव में आयोजीत कार्यशाला आयोजन में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक**सदस्यता अभियान के जरिए हम समाज के अंतिम छोर तक पहुँचने का काम करेंगे : कौशिक*
*भाजपा सदस्यता अभियान के तहत सरगांव में आयोजीत कार्यशाला आयोजन में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 2 सितंबर से प्रारम्भ होने वाले भाजपा सदस्यता अभियान के तहत विधानसभा बिल्हा के सरगाँव मंडल में आयोजित कार्यशाला आयोजन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल का गौरव प्राप्त करने वाली भाजपा देश की एकमात्र राजनैतिक पार्टी है जो राष्ट्रहित प्रथम को अंगीकार कर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सदस्यता अभियान के जरिए हम समाज के अंतिम छोर तक पहुंचने का काम करेंगे। जहां पर पार्टी का विस्तार नहीं हुआ है, वहां पर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे, जिससे पार्टी मजबूत होगी और फिर उन इलाकों में भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे, जिससे उनको उन योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक तीन वर्ष में भाजपा का संगठन पर्व मनाया जाता है। ये पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान प्रदेश के लोगों तक पहुंचा जाता है। छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके जरिए पहले पूरे देश और फिर प्रदेश में सभी जगहों पर जाएंगे और पार्टी के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे कि पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष घनश्याम राजपूत, मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामधुन साहू, वरिष्ट कार्यकर्ता रामाधार सिंह परिहार, अंबालिका साहू जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू, रामकुमार कौशिक, पंकज वर्मा पार्षद,
महामंत्री पोषण यादव, गोविंद साहू, हैप्पी हूरा, गेंदसिंह कौशिक, रिजवान हक़, भेकचंद साहू, सविता कौशिक, जमुना पांडे, शबाना जबिन, अनिल दुबे, शिव पाण्डे, भोज वर्मा, बिहारी राजपूत, श्रवण शर्मा, राजेन्द्र टण्डन, विष्णु राजपूत, उदित साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button