छत्तीसगढ़

सफाई कर्मियों का तीन महिने ने नही मिला वेतन तो पीडि़त पहुंचे दया सिंह के पास दया ने कहा जिम्मेदार निगम की आर्थिक स्थिति सुधारकर जारी करे मानदेय नही तो होगा आंदोलन

भिलाई। पिछले तीन महिने से सफाई कर्मियों का मानदेय नही मिलने से नाराज कई सफाई कर्मी उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के पास पहुंचे और अपनी पीड़ा बताये। उसके बाद दया सिंह ने निगम के स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा कर इनको वेतन दिलाने की बात कही। इस दौरान दया सिंह ने कहा कि निगम की आर्थिक स्थिति खराब है, 3 महीने से सफाई कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है। नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने शहर सरकार के खिलाफ जारी किया बयान और कहा कि निगम जिम्मेदार निगम की आर्थिक स्थिति सुधारकर सबसे पहले मानदेय जारी करे नही तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

श्री सिंह ने आगे कहा कि नगर निगम भिलाई की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। निगम अपने कर्मियों को मानदेय नहीं दे पा रहा है। सबसे ज्यादा स्थिति सफाई कर्मियों की खराब है। जिन्हें दो से तीन महीने का मानदेय नहीं मिला है। सफाई कर्मियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। ये ठीक नहीं है। अगर स्थिति नहीं सुधरी और कर्मियों को वेतन नहीं मिला तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। इन सब स्थितियों के बावजूद मेयर संग शहर सरकार कश्मीर में छुट्टी मना रहे हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

दरअसल, खुर्सीपार जोन में एसएलआरएम सेंटर में काम करने वाली महिलाओं ने अपनी समस्या दया सिंह को बताई है। महिलाओं तारणी देवांगन, मोंगरा बाई, खातुन नीश, रहिम बाई, सरोज सिंह, कचरा बाई, दुर्गा साहू, मुन्नी बाई, ममता खुटेर ने बताया है कि उन्हें वेतन नहीं मिले हैं। दो महीने से वेतन अटका पड़ा है। घर की आर्थिक स्थिति खराब है। इसे सुनकर दया सिंह ने तत्काल स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा की, आश्वासन दिया है कि अगले दो दिन में मानदेय जारी हो जाएगा।

इधर, दया सिंह ने कहा कि, निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कचरा अटा पड़ा हुआ है। शहर में जगह-जगह कचरा है। लोग बदबू से परेशान है। कचरा नहीं उठने की वजह से सुपेला, कैंप, वैशालीनगर, नेहरू नगर और खुर्सीपार के अलग-अलग इलाकों में कचरा नहीं उठ रहा है। दया ने कहा कि, अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button