छत्तीसगढ़

सहायक उप निरीक्षक अरविंद शर्मा को किया सम्मानित..

सहायक उप निरीक्षक अरविंद शर्मा को किया सम्मानित..
———————-
देव यादव सबका संदेश न्यूज रिपोर्टर
बेमेतरा/नवागढ़/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा जिले के सहायक उप निरीक्षक अरविंद शर्मा को सराहनीय सेवा पुलिस पदक मिलने पर मेडल लगाकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री आई कल्याण एलिसेला (भा.पु.से.) ने कहा कि बेमेतरा जिले के लिए गौरव का विषय है कि बेमेतरा पुलिस सउनि. अरविंद शर्मा को माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा सराहनीय सेवा पुलिस पदक मिलने पर एसपी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई देते हुए कहा कि इकाई में पदस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी क्षमता के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करना चाहिए। इनके उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुए बधाईया एवं शुभकामनाएं दी । तथा एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी एवं थाना प्रभारी बेमेतरा अंबर सिंह भारद्वाज ने भी कार्यो की सराहना करते हुए बधाई देकर उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

देव यादव सबका संदेश न्यूज रिपोर्टर नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button