छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 93 प्रतिशत किसान बेच चुके अपना धान

धान खरीदी के शेष दिनों में सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाए-कलेक्टर श्री महोबे

कोचियों, बिचौलियों पर कड़ी नजर रखते हुए अवैध धान पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

धान खरीदी केंद्रों में नियुक्ति नोडल अधिकारी को टोकन, कृषक के वास्तविक होने एवं आने वाले धान का जांच करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने धान खरीदी के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक

कवर्धा, 13 जनवरी 2023। राज्य शासन की सर्व प्राथमिकता वाली खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी महाभियान में 17 दिन शेष है। जिले के अब तक 93 प्रतिशत किसानों ने अपना धान का विक्रय कर लिया है और बचे हुए शेष दिनों में जिले के सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाएगा। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बचे हुए किसानों का सुगमता पूर्वक धान खरीदने और कोचियों, बिचौलियों पर कड़ी नजर रखते हुए सतर्क से धान खरीदने सभी एसडीएम, खाद्य विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि धान खरीदी के बचे हुए शेष दिनों में सतर्कता के साथ सभी पात्र किसानों का धान खरीदना है। इस दौरान कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान खपाने की संभावना अधिक रहती है। धान का सत्यापन करने के बाद सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में अन्य राज्यों से धान आने की अधिक संभावना बनी रहती है, चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखी जाए। अवैध धान आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विगत वर्षों से ज्यादा सुखद वाले सभी धान खरीदी केंद्रों में स्थाई रूप से नोडल अधिकारी के अतिरिक्त कर्मचारी की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं। नियुक्त कर्मचारी प्रतिदिन काटे जाने वाले टोकन, कृषक के वास्तविक होने एवं आने वाले धान का वास्तविक होने की जांच करेंगे। जिन खरीदी केंद्र में धान की खरीदी 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है, उन्हें आगामी एक-दो दिवस में जांच कर शेष रकबा का समर्पण करा कर सभी को सूचित करते हुए खरीदी बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान की रकबा में किसी तरह का कोई संशोधन एसडीएम कार्यालय के पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा। सभी एसडीएम को गंभीरता से लेते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री महोबे ने धान खरीदी के अंतिम दो दिवस में वरिष्ठ जिला एवं विकासखंड अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र में उपस्थित रहकर भौतिक सत्यापन करते हुए खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन खरीदी केंद्रों में और धान आने की संभावना है, उसमें काटे जाने वाले टोकन का हल्का पटवारी से सत्यापन के बाद ही धान खरीदी की जाए। इसके साथ ही जिन किसानों ने अपना पूरा धान बेच दिए हैं, उनका रकबा समर्पण अभियान चलाकर करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, कवर्धा एसडीएम पीसी कोरी, बोडला एसडीएम श्री संदीप ठाकुर, पंडरिया एसडीएम डी आर डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, खाद्य अधिकारी श्री अरूण मेश्राम सहित राजस्व और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।किसान के ऋण पुस्तिका में किसी भी अन्य व्यक्ति कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान बेचते पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि धान खरीदी के अंतिम दिवस में कोचियों बिचौलियों द्वारा धान खपाने की संभावना अधिक होती है। इनके द्वारा किसानों के ऋण पुस्तिका में धान बेचने की कोशिश होती है। किसान के अलावा उनके ऋण पुस्तिका में किसी भी अन्य व्यक्ति या बाहरी लोगों द्वारा धान बेचते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदने से पहले धान का भौतिक सत्यापन कर जांच करें। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर धान जप्त कर कठोर कार्रवाई करें।

जिले में अब तक 93 प्रतिशत किसान बेच चुके अपना धान

धान खरीदी के प्रारंभ होने से लेकर अब तक जिले में 4 लाख 19 हजार 706 मैट्रिक टन लगभग 90 प्रतिशत धान की खरीदी हो गई है। जिले के 93 प्रतिशत किसान लगभग एक लाख 3 हजार 416 किसानों ने सफलता पूर्वक अपना धान बेच चुके है। जिले के 90 प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत 107 धान खरीदी केन्द्रों में सुचारू रूप से धान की खरीदी की जा रही है। बचे हुए दिनों में सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाएगा।

Related Articles

Back to top button