छत्तीसगढ़

13 जनवरी का होने वाले तथाकथित चक्का जाम का सर्व आदिवासी समाज द्वारा किया गया खंडन सोशल एवं मल्टी मीडिया में बिना किसी आधार के फैलायी जा रही थी खबरें

13 जनवरी का होने वाले तथाकथित चक्का जाम का सर्व आदिवासी समाज द्वारा किया गया खंडन
सोशल एवं मल्टी मीडिया में बिना किसी आधार के फैलायी जा रही थी खबरें
नारायणपुर, 12 जनवरी 2023 -सर्व आदिवासी समाज जिला नारायणपुर द्वारा कथित रूप से 13 तारीख से 16 तारीख तक होने वाले 3 दिवसीय चक्काजाम के संबंध में समाज द्वारा खंडन किया गया है। ज्ञात हो कि सोशल एवं मल्टी मीडिया में बिना किसी आधार के इस प्रकार के खबरें फैलायी जा रही थी। इसके चलते प्रशासन द्वारा सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों से चर्चा की गयी, जिसमें समाज प्रमुखों ने इस प्रकार के किसी भी आयोजन में शामिल नहीं होने और न ही समर्थन देने की बात कही है। इस संबंध में सर्व आदिवासी समाज द्वारा चक्का जाम विशयक किसी भी घटना में शामिल न होने की बात कहते हुए इसका खंडन जारी किया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button