छत्तीसगढ़
भटगांव में आज सतनामी समाज सम्मेलन समारोह
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
दुर्ग। सामाजिक नेता स्व. रामसिंह कुर्रे की स्मृति में सामाजिक परिचर्चा एवं सम्मेलन 11 जनवरी को दोपहर 2 बजे ग्राम भटगांव जेवरा सिरसा दुर्ग में आयोजित किया गया है। इसके पूर्व कोहका में गुरु घासीदास जयंती के जन्मदाता मंत्री श्री नकुल देव ढीढी की प्रतिमा का अनावरण दोपहर 1 बजे कोहका नकुल ढीढी चौक पर किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में विरेन्द्र ढीढी महासमुंदएआर डी देशलहरा अध्यक्ष गुरु घासीदास सेवा समिति, चंद्रशेखर बंजारे सतनामी आश्रम कल्याण समिति उपस्थित रहेंगे।