देश दुनिया

दुनिया की सबसे खतरनाक कारों पर चलते हैं PM मोदी, दुनिया भी मानती है इनका लोहा

   

 

 

 सबका संदेश न्यूज़ नई दिल्ली-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बारे में आपने कई कहानियां सुनी  होंगी। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) एक ऐसे नेता हैं जिन्हें भारत के साथ दुनिया के दूसरे देशों में भी करोड़ों लोग पसंद करते हैं। यही कारण है कि पीएम मोदी (PM Modi) की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनका व्यक्तित्व और स्टाइल युवाओं को काफी पसंद आता है। ऐसे में आज हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की उन कारों के बारे में बताएंगे, जिनपर वो यात्रा करते हैं। यानी की गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर भारत के प्रधानमंत्री तक के सफर में PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की कारें कैसे बदलती गई यह आपको बताएंगे। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि क्यों ये कारें दुनियाभर में सबसे खास और खतरनाक हैं। तो डालते हैं एक नजर

भारत के प्रधानमंत्री बनने से पहले जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब वो Mahindra Scorpio पर यात्रा करते थे। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी Scorpio पर ही नजर आए। कहना गलत नहीं होगा कि Mahindra Scorpio की एक अलग पहचान के पीछे एक बड़ा कारण ब्रांड मोदी थे। यहां तक की शपथग्रहण के लिए मोदी राष्ट्रपति भवन तक पहली बार इसी SUV से गए थे। Scorpio में पावर के लिए 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है, जो 120 bhp की पावर और 280 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस SUV में 4×4 ड्राइविंग सिस्टम की भी क्षमता है। पीएम उस समय इसके ऑर्मर्ड वर्जन पर चलते थे। हालांकि, सुरक्षा को देखते हुए प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी को इस कार को छोड़ना पड़ा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BMW 7 Series 760 Li High Security Edition में सवारी करते हैं। इस कार पर दुनियाभर के कई बड़े लीडर्स और उद्योगपति चलते हैं। यह कार दुनियाभर में अपनी सुरक्षा के लिए पहचानी जाती है। इस गाड़ी पर गोली और बम का असर नहीं होता है। BMW 7 Series इसके अंदर बैठे आदमी को .44 कैलिब्री मैगनम हैंडगन्स और AK-47 जैसे ऑटोमैटिक हथियारों से भी बचा सकती है। इस कार में 20-इंच का बुलेट प्रुफ टायर दिए हुए हैं, जिनपर गोलियों का कोई असर नहीं पड़ सकता है। यह कार गैस अटैक से लेकर कैमिकल हमले तक को झेल सकती है। इसके अंदर ऑक्सिजन सप्लाई किट भी दी गई है। यानी यह कार चलती फिरती ट्रैंक है।

टॉप-ऑफ-द-लाइन 7 सीरीज को BMW का सबसे पावरफुल माना जाता है। इसका V12 Excellence वेरिएंट पहला M Performance मॉडल BMW 7 सीरीज सिडान पर बेस्ड है। इसमें सिग्नेचर xड्राइव ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है। इसमें 6.6-लीटर, M Performance TwinPower Turbo 12-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 601 bhp की मैक्सिमम पावर और 800 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड Steptronic Sport ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। यह कार केवल 3.7 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है।

Range Rover

BMW 7-Series 760 Li के अलावा प्रधानमंत्री मोदी 2010 Range Rover HSE में कई मौकों पर देखे गए हैं। Tata Motors की स्वामित्व वाली 2010 Range Rover HSE पैनारॉमिक सनरूफ दिया गया है, जो रोडशो करने के लिए एक बेहतर विकल्प है। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी को पहली बार 71वें स्वतंत्रता दिवस पर 2010 Land Rover Range Rover HSE के फ्रंट सीट पर देखा गया। इस कार को पीएम अक्सर रोड शो के दौरान इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि BMW 7 Series 760 Li सीरीज के मुकाबले इस कार में प्रधानमंत्री को ज्यादा आसानी से देखा जा सकता है।

PM Modi 2010 Range Rover HSE का ऑर्मर्ड वर्जन इस्तेमाल करते हैं। इसके स्टैंडर्ड वर्जन में Jaguar सोर्स्ड 5.0-लीटर, सुपरचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है, जो 375bhp की पावर और 508Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 218 किलोमीटर प्रति घंटे की है। प्रधानमंत्री इसके ऑर्मर्ड वर्जन पर यात्रा करते हैं। इस SUV में सुरक्षा के कड़े फीचर्स शामिल हैं। इस गाड़ी पर भी गोलियों और बम का असर नहीं पड़ सकता है।

Toyota Fortuner SUV

Land Cruiser भारत में Toyota की सबसे महंगी कार है। इसमें पावर के लिए 4.5-लीटर का V8 इंजन दिया गया है, जो 262 PS की पावर और 650 Nm का टॉर्क पैदा करता है। प्रधानमंत्री इसके ऑर्मर्ड वर्जन पर चलते हैं।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

 

 

Related Articles

Back to top button