मुंगेली

लोकसभा प्रवास कार्यक्रम एवं भ्रष्ट कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का मुंगेली आगमन

लोकसभा प्रवास कार्यक्रम एवं भ्रष्ट कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़
बचाओ अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का मुंगेली आगमन

मुंगेली/ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव,सांसद गुहाराम अजगले, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, पूर्व सांसद लखनलाल साहू,पूर्वमंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले बुधवार 28 दिसंबर को लोरमी से मुंगेली आ रहें हैं उनके आगमन की तैयारी संगठन ने पूरी कर ली है।
जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने बताया कि भाजपा संगठन के द्वारा लोकसभा प्रवास कार्यक्रम एवं भ्रष्ट कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान के तहत बुधवार 28 दिसंबर को छत्तीसगढ़ को विकास देकर चहुमुखी विकास करने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व नेताओं द्वारा मुंगेली विधानसभा के ग्राम कोदवाबानी में आमसभा को संबोधित कर प्रदेश में झूठे वादे कर सत्ता में आयी कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार की कथनी और करनी में अंतर को जनता के समक्ष बताएंगे। इस आमसभा की तैयारी के लिए मुंगेली ग्रामीण मण्डल की अगुवाई में मुंगेली नगर मण्डल,सेतगंगा मण्डल, जरहागाँव मण्डल के जिला एवं मण्डल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है। आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
*जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने बताया कि डॉ रमन सिंह पूरी टीम के साथ लोरमी विधानसभा से 28 को मुंगेली विधानसभा आएंगे तथा 29 दिसंबर को मुंगेली से पथरिया बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोहरा पथरिया पहुँच कर आमसभा को संबोधित करेंगे।*

Related Articles

Back to top button