छत्तीसगढ बचाओं अभियान के तहत गदा चौक में किया गया वैशालीनगर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन ब्रजेश बिचपुरिया,पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर, दयालदास बघेल हुए शामिल

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिय के नेतृत्व में वैशाली नगर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान विषय को लेकर गदा चौक,कोहका में किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री दयालदास बघेल ,भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया,पूर्व महापौर निर्मला यादव ,पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र साहू सहित भिलाई नगर निगम के सभी पार्षदगण रिकेश सेन,विनोद चेलक,नोहर वर्मा,संतोष मोर्या,स्मिता दोड़क़े,भोजु भोजराज सिन्हा ,लक्ष्मी साहू,संजय सिंह,प्रियंका साहू,लक्ष्मी दिवाकर,मुकेश अग्रवाल,चंदेश्वरी बांधे,सत्यादेवी जयसवाल सहित अन्य मनचस्थ रहें।
पूर्व केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ,पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल ने पूर्व पार्षद रमेश दादर एवं पार्षद चंदेश्वरी बंधे के वार्ड के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्रहियो से उनके निवास जाकर भेंट मुलाक़ात की।
इस दौरान अपना अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने शंखनाद पदयात्रा के दौरान जन—जन के दु:ख,दर्द को सुना एवं वैशाली नगर विधानसभा के 37 वार्डों ,भिलाई नगर विधानसभा के 33 वार्डों इस प्रकार सम्पूर्ण नगर पालिक निगम भिलाई के कुल 70 वार्डों में पदयात्रा कर समस्याओं को लिखकर मसौदा तैयार किया गया जिसका ज्ञापन नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त को सौंपकर समाधान हेतु माँग की जाएगी। यदि 5 दिनो के अंतर्गत समाधान नही हुआ तो भारतीय जनता पार्टी जंगी प्रदर्शन करेगी। ब्रजेश बिचपुरिया ने गंदा पानी,डायरिया से हो रही मौत,गंदगी,पेंशन योजना,सड़क,नालियों से जुड़े मुद्दे उठायें।
खुर्सिपार क्षेत्र में डायरिया तीन मौतों के बाद भी शहर सरकार उदासीन है
आगे उद्बोधन में ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा-मुख्यमंत्री के नज़दीकी सौम्या चौरसिया जेल में है इससे इस सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लग चुका है। जब भाजपा की सरकार थी तब विकास के नए आयाम भिलाई ने तय किए।
इस दौरान पूर्व मंत्री दयालदास बघेल ने कहा – छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार एवं शहर सरकार हर मोर्चे पर विफल है शासकीय कर्मचारियों ,नगर निगम कर्मचारियों तक को वेतन देने के लिए पैसे नही है।कर्ज में पूरी तरह सरकार डूब चुकी है।
पूर्व केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि जो भिलाई शिक्षाधानी के नाम से विख्यात था भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने उसकी पहचान जुआँ,सट्टा,महादेव ऐप,शराब कोचिया ,भ्रष्टाचारियो के हब के रूप में बना दिया है। जब से शहर में कांग्रेस का विधायक आया है तब से मानो विकास का पहिया रुक गया है। मंच संचालन सुपेला मंडल अध्यक्ष विजय जैसवाल ने किया एवं आभार केम्प मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी ने माना।
इस अवसर वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष गुरजीत सिंह,सरला आचार्य,लक्ष्मी साहू,राजकुमार जैसवाल,वैद्यनाथ झा,अशोक साव,संगीता साव,धर्मेंद्र पांडेय,विनोद चेलक,अम्बिका द्विवेदी,मुर्गेश सोनी,विकास भगत,अखिलेश वर्मा,तुगेंद्र ,मदन सेन,पुरुषोत्तम देवांगन,संजय श्रीवास्तव,विश्राम साहू,रवि वर्मा,दिनेश राज वर्मा,दिनेश मिश्रा,सुन्दरलाल साहू,अमित पहुजा,स्वीटी कौशिक,दीपमाला सिंह,नीलम वर्मा,संजय जैसवाल, त्रिलोचन सिंह ,विजय सिंह,करन कनोजिया, संजय दानी,पूर्व पार्षद दिनेश यादव,ललन मिश्रा,विजय शुक्ला,रितेश, प्रवीण पांडेय,ललन यादव,शोभुराम साहू,जय प्रकाश यादव, संदीप अग्रवाल, अमित मिश्रा,संजय दानी,शारदा गुप्ता,बिजेंद्र सिंह,प्रशम दत्ता,रितेश गुप्ता,मयंक,संजय सिंह, नितेश मिश्रा,सौरभ चटर्जी,प्रदीप पांडेय,भूपेश द्विवेदी,सुभाष पंडित ,मनोज तिवारी सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।