छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

जिले के 6 नगरीय निकायों में वार्डो का हुआ आरक्षण,

कुम्हारी के 8 वार्डो में केवल महिला ही लड़ पाएगी चुनाव

दुर्ग। जिले के 6 नगरीय निकायों में दिसंबर माह में होने वाले पार्षद पद के चुनाव के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वार्डो का आरक्षण किया गया। वार्डो का यह आरक्षण लाटरी पद्धति से किया गया। जिला कलेक्टर अंकित आनंद, एडीएम संजय अग्रवाल व जिला उपनिर्वाचन अधिकारी दिव्या वैष्णव की मौजूदगी में बुधवार को सर्वप्रथम कुम्हारी नगर पालिका परिषद के 24 वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमेेेंं से आठ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। महिलाओं के लिए वार्ड-1 – अनुसूचित जाति महिला,वार्ड – 20 अनुसूचित जनजाति महिला ,वार्ड 7, 11, 12 और 23 -अनारक्षित महिला,वार्ड 15, 24- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड -4, 5 , 8, 9, 10, 18, 19 और 21 अनारक्षित घोषित किए गए है। वार्ड- 2, 3, 14 और 16 में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। वार्ड-6, 17 और 22 एससी के लिए आरक्षित किए गए है। वार्ड-13 एसटी के लिए आरक्षित हुआ है। अहिवारा नगर पालिका परिषद के 15 वार्ड, उतई नगर पंचायत के 15 वार्ड, धमधा नगर पंचायत के 15 वार्ड, पाटन नगर पंचायत के 15 वार्डो का आरक्षण किया गया।

इन आरक्षणों के बाद दुर्ग नगर निगम के सभी 60 वार्डों का भी आरक्षण किया गया जिसमें वार्ड 1 ओबीसी, वार्ड  2 ओबीसी  महिला, वार्ड  3 अनारक्षित, वार्ड  4 ओबीसी  महिला, वार्ड  5 अनारक्षित महिला, वार्ड  6 अनारक्षित, वार्ड  7 अनारक्षित, वार्ड  8 अनारक्षित, वार्ड  9 अनारक्षित, वार्ड 10 अनारक्षित, वार्ड 11 ओबीसी, वार्ड 12 एससी, वार्ड 13 अनारक्षित, वार्ड 14 एसटी, वार्ड 15 एसटी महिला, वार्ड 16 ओबीसी, वार्ड 17 ओबीसी, वार्ड 18 ओबीसी  महिला, वार्ड 19 एससी, वार्ड 20 ओबीसी, वार्ड 21 अनारक्षित, वार्ड 22 एससी, वार्ड 23 अनारक्षित महिला, वार्ड 24 अनारक्षित, वार्ड 25  अनारक्षित, वार्ड 26 अनारक्षित  महिला, वार्ड 27 ओबीसी, वार्ड 28 अनारक्षित, वार्ड 29 ओबीसी महिला, वार्ड 30 अनारक्षित, वार्ड 31 अनारक्षित, वार्ड 32 अनारक्षित, वार्ड 33 अनारक्षित महिला, वार्ड 34 अनारक्षित, वार्ड 35 अनारक्षित महिला, वार्ड 36 अनारक्षित, वार्ड 37 एससी महिला, वार्ड 38 अनारक्षित  महिला, वार्ड 39 अनारक्षित  महिला, वार्ड 40 अनारक्षित महिला, वार्ड 41 ओबीसी, वार्ड 42 ओबीसी  महिला, वार्ड 43अनारक्षित, वार्ड 44 एससी, वार्ड 45 अनारक्षित महिला, वार्ड 46 अनारक्षित महिला, वार्ड 47 एससी महिला, वार्ड 48 एसटी, वार्ड 49 अनारक्षित, वार्ड 50 अनारक्षित, वार्ड 51 ओबीसी, वार्ड 52 एससी, वार्ड 53 अनारक्षित, वार्ड 54 एससी,वार्ड 55 अनारक्षित महिला, वार्ड 56 अनारक्षित महिला, वार्ड 57 ओबीसी, वार्ड 58 अनारक्षित, वार्ड 59  अनारक्षित, वार्ड 60 अनारक्षित रखा गया है। आरक्षण प्रक्रिया में संबंधित नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता निलेश चौबे, जिला भाजपा महामंत्री डोमार सिंह वर्मा एवं अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

वार्डो के आरक्षण में चक्रानुक्रम को बनाया आधार- कलेक्टर

जिला कलेक्टर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी अंकित आनंद ने बताया कि जनसंख्या के आधार पर वार्डो को अनुसूचित जाति एवं जनजाति संवर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। उसके उपरांत कुल आरक्षण 50 प्रतिशत से कम रह जाता है, तो कुल वार्डो का 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया जाता है। आरक्षण में चक्रानुक्रम लागू है। चक्रानुक्रम 2004, 2009 व 2014 परिसीमन के उपरांत वार्डो का आरक्षण किया गया था। उस आधार पर जो स्थिति बन रही है। उसके आधार पर वार्ड आरक्षण की कार्यवाही की जा रही है। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया शाम तक पूरी कर ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button