छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

बिचपुरिया के शंखनाद यात्रा में शामिल हुए सांसद बघेल व पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में शंखनाद यात्रा तीसरे दिन भी जारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर चौक में अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर प्रारंभ हुई। वार्ड क्रमांक 14, 15 , 20, 21 ,22,  23, 24, 25 एवं 26 का दौरा किया। इस यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने भी शिरकत की और आम नागरिकों से मिलने जन जन के द्वार तक पहुंचे। यह यात्रा अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर शांति नगर वैशाली नगर जवाहर नगर एवं अटल आवास के अंदरूनी हिस्सों में भ्रमण की और आम नागरिकों की समस्याओं से रूबरू हुए।

अटल आवास क्षेत्र में भारी गन्दगी देखने को मिली लोगों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि आज भी उन्हें पीने का पानी तक साफ  नहीं मिल पा रहा है लोग गन्दगी में जीने के लिए मजबूर हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगों को बताया कि वह आम नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए ही आए हैं एवं उसकी निराकरण के लिए आम आदमी के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी निगम प्रशासन के खिलाफ एक जंगी प्रदर्शन करेगी। इस यात्रा के दौरान दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल भी उपस्थित हुए और उन्होंने भी पदयात्रा में भाग लेते हुए आम नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

यात्रा के दौरान मंडल अध्यक्ष गुरजीत सिंह महामंत्री विश्राम साहू, रवि वर्मा, पार्षद गण नोहर वर्मा, पियूष मिश्रा, पार्षद स्मिता डोडके सहित स्थानीय पार्षद छाया पार्षद वार्ड स्तर के कार्यकर्ता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button