छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
दुर्ग रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा ने किया पदभार ग्रहण किया

भिलाई। मंगलवार की सुबह दुर्ग रेंज के नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर आनंद छाबड़ा ने पदभार ग्रहण कर किया। सौम्य स्वभाव और कुशल नेतृत्व के धनी आईजी आनंद छाबड़ा 2001 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। आईजी छाबडा दुर्ग रेंज आईजी बनने के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, गुप्तवार्ता का कार्यभार संभाल रहे थे। दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके, आईजी छाबडा छत्तीसगढ़ के दुर्ग सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।