दुर्ग भिलाई

महेश ताण्डी का निधन ,शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार

भिलाई – सडक़-7 ब्लाक-2 क्वार्टर 2 हस्पीटल सेक्टर भिलाई निवासी  श्री टीकू ताण्डी के सुपुत्र महेश ताण्डी का निधन 21/9/2019 को शाम 7 बजे हो गया।वे 35 वर्ष के थे।महेश ताण्डी उत्कल समिति भिलाई के अध्यक्ष के साथ भाजपा व श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सक्रिय कार्यकर्ता थे।

स्व.महेश ताण्डी विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे जिन्हें एम्स हास्पीटल रायपुर में भर्ती किया गया था।जहां  उनका निधन हो गया। स्व.महेश ताण्डी जी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में किया गया। महेश ताण्डी अपने पीछे धर्मपत्नी, एक 8 वर्ष की सुपुत्री एवं एक 5 वर्ष का सुपुत्र सहित भरापुरा परिवार को रोता-बिलखता छोड गए है।

स्व श्री महेश ताण्डी जी के निधन को समाज ने इसे अपुर्णिय क्षति बताते हुए अखिल भारतीय उडिय़ा समाज के अध्यक्ष केदारनाथ महानंद,छत्तीसगढ़ उत्कल समाज अध्यक्ष वकील ताण्डी,जनकल्याण युवा उत्कल सेवा समिति के अध्यक्ष लकपति सोना दुर्ग नगर निगम के पुर्व सभापति डा. देवनारायण ताण्डी,उत्कल समाज के वरिष्ठ साहित्यकार श्यामदास कुलदीप सहित अन्य विभिन्न समाज के गणमान्य लोगो ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button