छत्तीसगढ़

विधायक चंदन कश्यप ने बड़े अलनार मे किया के पुलिया का भूमिपूजन

*विधायक चंदन कश्यप ने बड़े अलनार मे किया के पुलिया का भूमिपूजन*

नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़े अलनार के खाले पारा मे रविवार को क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने विधायक निधि से स्वीकृत 9 लाख 14 हजार रू राशि से बनने वाले पुल का विधिवत भूमिपूजन किया। विधायक चंदन कश्यप,ग्राम के सिरहा जड़गा मौर्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजापाठ कर पुल का भूमिपूजन किया। ग्रामीणों की यह बहुत लंबी समय से मांग रही जिसे स्थानीय विधायक चंदन कश्यप को अवगत कराया गया जिसे विधायक चंदन कश्यप ने विधायक निधि से तत्काल राशि स्वीकृत किया। विधायक चंदन कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार सभी के हितों मे सोचने वाली सरकार है। आज मैंने क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को भानपुरी को पूर्ण तहसील बनाने की मांग की उसे भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने पूरा किया,क्षेत्र के बच्चों के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय की सौगात दी। हमारी सरकार आज 25 सौ रू. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रहीं है, गोबर और गौ मूत्र खरीद रहीं है।विधायक ने पारावासी को इतनी बड़ी सौगात की बधाई दी। कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र जैन और अनिल बघेल ने भी संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ विधायक चंदन कश्यप की उपलब्धियों को बताया।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,सरपंच श्रीमती बाली मौर्य,श्रीमती चंचला बघेल, जड़गा मौर्य(सिराहा)फाल्गुनी कश्यप,समदु कश्यप,जीवन सेठिया,विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि भुवनेश्वर बघेल,लंबोधर सुदरू बघेल,झीटकु मौर्य,रबीन्द्र,कन्हाई बघेल, सार्दुल,तुलाराम,कमलेश,सुलधर,कमलु,रुकधर,बुचु राम,लोकेश,खगेश्वर, प्रेम बघेल,नितिन बघेल,नीलेश,डमरू अन्य कांग्रेसी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button