संगठन अगर अवसर दे तो पति के सपनों को पूरे करने चुनाव लड़ने को तैयार – गीतांजली


कोंडागांव । जिले के पूर्व युवा कांग्रेसी नेता स्व.महेश सागर की धर्मपत्नी गीतांजलि ने नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु लड़ने की इच्छा जताई है।
गीतांजली ने प्रेस से कहा है कि “उनका परिवार सदैव कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रहा है। अगर उन्हें संगठन अवसर देता है तब अपने स्व. पति पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेश सागर द्वारा देखें सर्वसुविधायुक्त विकसित कोंडागांव निर्माण के सपनों को पूरा करने व कोंडागांव को एक निष्पक्ष व दमदार नेतृत्व देने के लिए चुनावी मैदान में उतरने तैयार हूं।”
गौरतलब हो कि युवा कांग्रेस की अध्यक्षता करते हुए गीतांजली के पति स्व. महेश सागर ने कोंडागांव नगर में संगठन को बहुत मज़बूत किया था, उन्ही के कार्यकाल के दौरान उनके कुशल नेतृत्व में ही युवाओं की सक्रियता के चलते वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोंडागांव विधायक को पहली बार विधायक बनने का अवसर मिला व दिग्गज़ प्रतिद्वंदी व तात्कालिक केबिनेट मंत्री लता उसेंडी को हार का सामना भी करना पड़ा था। महेश सागर के कार्यों से नगर के युवा इतने प्रेरित थे कि वर्तमान में भी उनका नाम मात्र सुनकर ही अधिकतर युवा उनके परिवार के समर्थन के लिए तैयार हैं। महेश सागर के भाई अमन सागर वर्तमान में युवा कांग्रेस के कोंडागांव विधानसभा महासचिव भी हैं। गीतांजली को इसका भरपूर लाभ मिलते साफ़ दिखाई दे रहा है।



