छत्तीसगढ़

Bilaspur शिकारियों ने उतारा 8 जंगली सुअरों को मौत के घाट, बिजली करंट से किया शिकार, *फार्महाउस मालिक समेत 6 गिरफ्तार

*शिकारियों ने उतारा 8 जंगली सुअरों को मौत के घाट, बिजली करंट से किया शिकार, *फार्महाउस मालिक समेत 6 गिरफ्तार*

*बिलासपुर— सीपत वन सर्किल ठरकपुर बिट के आरएफ-2 स्थित ग्राम हिंडाडीह में जंगली सुअरों का अवैध शिकार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बंधिया खार में ठरकपुर निवासी नागेश्वर पटेल के फार्महाउस में चौकीदार इतवार सिंह धनुहार अपने छोटे भाई संतोष सिंह समेत अन्य साथियों के साथ करंट बिछाकर जंगली सुअरों का शिकार किया है। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने फार्महाउस मालिक को गिरफ्तार किया है। हिंडाडीह स्थित एक फार्महाउस में 8 जंगली सुअर का करंट से शिकार करने का मामला सामने आया है, जानकारी के अनसुार आरोपियों ने बुधवार की शाम जंगली जानवरों के शिकार करने के लिए प्लाट में लगे विद्युत खम्भे से खेत के आसपास करीब सौ मीटर विद्युत तरंगित खुला तार बिछाया था। तार लगाने के बाद सभी आरोपी घर चले गए। रात करीब तीन बजे शिकार का मुआयना करने आरोपी फार्महाउस लौटे। आरोपियों ने पाया कि 8 जंगली सूअरों की करंट की चपेट में आने मर गए है। जानकारी के अनुसार आरोपी मृत सुअर देखने के बाद करंट को बंद किया। इसके बाद आरोपियों सभी मृत 8 जंगली सुअर को खेत के बीच मे बने पम्प हाउस के अंदर रख दिया। मुखबिर के माध्यम से वन विभाग को घटना की जानकारी मिली। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वन परिक्षेत्र के कर्मचारी और वन समिति अध्यक्ष राजेश्वर कौशिक के साथ बिलासपुर उड़नदस्ता दल की टीम छापामार कार्रवाई कर फार्महाउस से 8 जंगली सूअर को बरामद किया। अधिकारियों ने पाया कि मृत आठ में से तीन सुअर व्यस्क और चार शावक हैं। आरोपियों ने 3 वयस्क शावक को काट कर मांस बना दिया है।*

*हथियार के साथ पकड़ाए आरोपी*

*वन विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे शिकारगाह फार्महाउस में छापेमारी कार्यवाही कर मुख्य आरोपी प्लाट के चौकीदार इतवार सिंह धनुहार, गैतराम धनुहार नारायण सिंह गोंड़, लक्ष्मण सिंह धनुहार, बाबूलाल पटेल को प्लाट में मांस काटते पकड़े गए। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक क्विटंल 70 किलो मांस और 5 मृत सुअर जब्त किया। मौके से आरोपी संतोष सिंह और चैतराम गोंड दोनों फरार होने में कामयाब रहे।*

*प्लाट मालिक घर से गिरफ्तार*

*फार्महाउस मालिक नागेश्वर पटेल की पत्नी का 12 दिन पहले मृत्यु हो चुकी है। गुरुवार को उसके घर ठरकपुर में तेरहवीं कार्यक्रम था। नागेश्वर पिछले दो दिनों से प्लाट नही आया था। प्लाट की देखरेख चौकीदार इतवार सिंह के भरोसे छोड़कर गया था। गुरुवार को वन विभाग की टीम जब नागेश्वर को गिरफ्तार करने घर पहुची तो उस समय वह तेरहवीं का कार्यक्रम में व्यस्त था। इस दौरान अच्छी खासी संख्या में मेहमान भी उपस्थित थे। वन विभाग की टीम को नागेश्वर ने बताया कि जंगली सुअर शिकार की उसे जानकारी नहीं है।*

*सभी आरोपी लाकअप के पीछे*

*वन बिट में एक साथ 8 जंगली सुअरों के शिकार की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर वन मंडल अधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत, उप वन मंडल अधिकारी सुनिल कुमार बच्चन, रेंजर पल्लव नायक समेत सभी अधिकारियो ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। मौके से सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार सीपत थाना लाया गया है।*

Related Articles

Back to top button