Uncategorized

नपा कवर्धा का अध्यक्ष पद सामान्य, इस बार चुनाव में जात-पात, वर्ग का भेद नहीं

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- नगरीय निकाय चुनाव के लिए बुधवार को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। राजनीतिक गलियारों में बहुप्रतीक्षित आरक्षण प्रक्रिया के बाद अब यह तय हो गया है कि शहरी सत्ता की लड़ाई किस वर्ग के बीच होगा। कवर्धा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद को अनारक्षित रखा गया है।

यानी किसी भी वर्ग के महिला- पुरुष अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे। हालांकि, अब पार्टियां तय करेंगी कि टिकट किसे देना है। खास बात ये है कि कवर्धा नगर पालिका में वर्ष 2005 और 2010 को हुए चुनाव में भी अध्यक्ष पद को अनारक्षित रखा गया था। वर्ष 2005 में हुए चुनाव में संतोष गुप्ता और वर्ष 2010 में हुए चुनाव में अनिल सिंह ठाकुर नपा अध्यक्ष चुनकर आए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में नपा अध्यक्ष की सीट ओबीसी (महिला) आरक्षित हो गई, जिसमें देवकुमारी चंद्रवंशी अध्यक्ष चुनी गईं। वर्तमान में वे नपा अध्यक्ष पद पर काबिज हैं।

नपा कवर्धा व नपं पांडातराई में संघर्ष की स्थिति ज्यादा: नगर पालिका/ नपं चुनाव में आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो गए हैं। सबसे ज्यादा संघर्ष की स्थिति नपा कवर्धा और नपं पांडातराई क्षेत्र में देखने काे मिलेगी। क्योंकि यहां अध्यक्ष पद को अनारक्षित रखा गया है। अनारक्षित होने से किसी भी वर्ग के उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतर सकेंगे।

हलचल बढ़ी: सभी राजनीति दलों के नेता हो गए सक्रिय

कवर्धा. नगर पालिका कवर्धा, जहां इस बार अध्यक्ष पद को अनारक्षित रखा गया है।

अध्यक्ष का चुनाव लड़ने ये हो सकते हैं प्रत्याशी

भाजपा से : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा इस बार नपा अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा भाजपा के जिला महामंत्री व पूर्व नपा अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, सीनियर पार्षद पवन जायसवाल, भाजपा के शहर अध्यक्ष रूपेश जैन और वर्तमान नपा उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता इस बार चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के प्रबल दावेदार हैं।

नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के आरक्षण की स्थिति को जानिए

नगरीय निकाय आरक्षित

पंडरिया अनु. जाति(महिला)

पांडातराई अनारक्षित

बोड़ला अन्य पिछड़ा वर्ग

सहसपुर लोहारा अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

पिपरिया अनारक्षित

कांग्रेस से : कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ऋषि शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का टिकट मिल सकता है। इसके अलावा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी, कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद लूनिया, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विकास केशरी और वरिष्ठ कार्यकर्ता गणेश योगी भी टिकट के दावेदार हैं। हालांकि यह पार्टी तय करेगा कि टिकट किसे देना है।

किसे दें टिकट; पार्टियों की मुश्किलें बढ़ेंगी

नगर पालिका कवर्धा में अध्यक्ष पद अनारक्षित होने से पार्टियों की भी मुश्किलें बढ़ जाएगी। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस से प्रत्याशी बनने कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। यदि अध्यक्ष पद ओबीसी, एसटी, एससी महिला-पुरुष के लिए आरक्षित होता, तो पार्टियों को तय करने में आसानी होती। लेकिन अनारक्षित रखे जाने से प्रत्याशी को लेकर असमंजस बढ़ गया है। यही नहीं, वर्तमान पार्षद भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने टिकट के लिए जोर लगाने लगे हैं।

विपक्ष में रहकर काम कर चुके, उन्हें मिले मौका

अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सोशल मीडिया भी बोलने लगा। राजनीतिक दलों के नेता अपने फेसबुक, वाट्स पर पोस्ट के जरिए टिकट के जरिए अपनी ओर ध्यान खींचने लगे हैं। ऐसे ही एक कांग्रेसी पार्षद ने अपने वाट्स स्टेटस में लिखा है कि विपक्ष में रहकर काम चुके लोगों को भी अध्यक्ष चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

Related Articles

Back to top button