छत्तीसगढ़

इंडस्ट्रियल एरिया की बदहाल सड़कों को लेकर पार्षद दया सिंह ने सौंपा कलेक्टर को पत्र

भिलाई। भाजपा पार्षद दया सिंह ने इंडस्ट्रियल एरिया की बदहाल सड़कों को लेकर कलेक्टर दुर्ग को पत्र लिखा है। दया ने अपने पत्र में कहा कि, पिछले 40-50 वर्षों से छावनी, नंदिनी रोड और इंडस्ट्रियल एरिया, खुर्सीपार इलाके में बड़े-बड़े उद्योग संचालित हो रहे हैं। यहां हजारों-लाखों लोग काम के लिए आश्रित है। इससे जीवनयापन चलता है। लेकिन इन इलाकों की सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है। सड़क में बड़े-बड़े गड्?ढे है। धूल ही धूल है। धूल के बड़े-बड़े गुबार देखने को मिलते हैं। सड़क उबड़-खाबड़ है।

गड्?ढों की वजह से रोज हादसे हो रहे हैं। लेकिन किसी ने भी सड़कों का उद्धार नहीं किया है। इन सड़कों में 400 से ज्यादा हैवी-लाइट इंडस्ट्रीज में काम करने वाले श्रमिक गुजरते हैं, उपयोग करते हैं। वहीं हजारों-लाखों की जनसंख्या भी इसी सड़क का उपयोग करती है। यहां की सड़कें ज्यादा खराब पावर हाउस से नंदिनी रोड की स्थिति दयनीय है, बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिन्हें बनाना चाहिए। छावनी चौक से ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इसका भी जीर्णोद्धार करने की आवश्यकता है। वहीं एसीसी चौक के सामने से नंदिनी रोड वाला मार्ग भी बदहाल है।

छावनी बस्ती की सड़कें भी ठीक नहीं है:-
छावनी से खुर्सीपार जाने वाला मार्ग भी बदहाल है। 18 नम्बर रोड से शासकीय स्कूल वृन्दा नगर गौरवपथ तक कैंप एरिया वार्ड 29 का रोड बनाना है। इंडस्ट्रियल एरिया में नाली निर्माण भी एक बड़ा मुद्दा है। कैमिकल युक्त पानी वार्ड-44 और बापूनगर के रहवासियों को पीना पड़ रहा है। जिसके कारण इनको कई प्रकार की बिमारी होने का खतरा है। इसलिए शीघ्र ही इसका परमानेंट समाधान निकाला जाए।

Related Articles

Back to top button