छत्तीसगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

   

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ डोंगरगांव- थाना क्षेत्र अंतर्गत दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी संजय पिता गंगूराम नायक (24) निवासी ग्राम बड़गांव उमरवाही को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया था। वहां उसने नाबालिग का दैहिक शोषण किया। बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button