Uncategorized
आंगनबाड़ी केन्द्र में निकला सांप, कार्यकर्ता ने दिखाई सूझबूझ, बच्चों को केंद्र से बाहर लेकर आई

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- के वार्ड क्र. 27 आंगनबाड़ी केन्द्र में जहरीला सांप करैत आ घुसा। उस समय आंगनबाड़ी केन्द्र में 10 से 15 बच्चे खेल रहे थे। तभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सूझबूझ से मासूम बच्चों को केन्द्र के बाहर लेकर आई। वहीं आसपास मौजूद लोगों को जानकारी दी। सांप केन्द्र के भीतर था, इस कारण कही और भाग नहीं पा रहा था। इसे देखते हुए सांप को मार दिया गया। इस आंगनबाड़ी केन्द्र में सांप निकलने की सप्ताह में यह दूसरी घटना है।
भवन खराब : दरअसल आंगनबाड़ी केन्द्र भवन खराब हो गया है। यहां कीड़े मकोड़े हैं। इस चक्कर में हमेशा सांप आंगनबाड़ी केन्द्र में पहुंच जाता है। भवन की मरम्मत कराने वार्डवासियों ने कई बार नगर पालिका व कलेक्टोरेट में जानकारी दे चुके हैं। लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117