छत्तीसगढ़

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सिंह के निवास पर हुई महिला कांग्रेस की बैठक

भिलाई। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष  सुभद्रा सिंह अध्यक्षता में भिलाई जि़ला महिला कांग्रेस कमेटी  की बैठक रविवार को महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सेक्टर दस की जुझारू पार्षद सुभद्रा सिंह के निवास स्थान सेक्टर दस में हुई। इस अवसर पर भिलाई विधानसभा प्रभारी शारदा तिवारी ने प्रत्येक बूथ को मज़बूत करने और आगामी विधानसभा की तैयारी से संबंधित जानकारी महिला कांग्रेस से जुडी सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को दी। वहीं जिलाध्यक्ष सुभद्रा सिंह द्वारा कांग्रेस को यहां आगे बढाने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने की बात कहते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ को मज़बूती प्रदान करने के महत्वपूर्ण टिप्स दी। इस अवसर पर बैठक में सर्वसम्मति से सभी बूथों को मज़बूत करने के लिए शपथ लिया गया।

इस बैठक में प्रमुख रूप से छग राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, राजनांदगांव से पूर्व पार्षद  मिथलेश शर्मा , दुर्ग लोकसभा प्रभारी सरिता परगनिया एवं महिला कांग्रेस वैशालीनगर विधानसभा ,भिलाई नगर विधानसभा एवं रिसाली नगरपालिक निगम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ।

Related Articles

Back to top button