नवनीत मित्र मंडल के द्वारा बोरसी भाटा में मनाया गया दशहरा पर्व

नवनीत मित्र मँडल बोरसी भाठा दुर्ग द्वारा आयोजित दशहरा पर्व पर गाव गुरेदा वालो का रामलीला का आयोजन किया गया तथा रावण का पुतला दहन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश ताम्रकार विशेष अतिथि युवा नेता अभिषेक कश्यप पार्षद ज्ञान दास बजाँरे पुर्व पार्षद मूलचन्द साहु श्रीमती लक्ष्मी यादव साहू समाज अध्यक्ष नारायण साहु. होल्कर राम साहु नँदकुमार ठाकुर जगन्नाथ चतुर्वेदी केजूराम यादव सहीत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे अतिथियो का स्वागत नवनीत मित्र मँडल के अध्यक्ष किर्तन साहु मिथुन सहीत अनेको ने स्वागत किया मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश ताम्रकार जनमानस को सम्बोधित करते हुऐ कहा की दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की विजय को परिलक्षित करता है समाजिक जीवन मे रामायण हमे आदर्श व सयँमित व खुशहाल जीवन जीने की प्रेरणा देता है प्रभु रामचंद्र भगवान की प्रेरणा दायक जीवन व भगवान हनुमानजी के सेवा भक्ति को समाजिक जीवन मे अपनाने की प्रेरणा देता है तत्पश्चात गाव गुरेदा वालो द्वारा विगत 20 वर्षों से बोरसी भाठा मे दशहरा पर्व पर रामलीला की प्रस्तुति दिऐ जाने को प्रशँसनीय बताया गया, रामलीला मचँन के बाद रावण दहन किया गया ।