छत्तीसगढ़

एक ही दफ्तर में पदस्थ दो अधिकारी, कर्मचारी असमंजस में किसका कहा मानें

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कांकेर-  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के शिक्षा विभाग के दफ्तर में असमंजस का माहौल है। आम लोगों के काम यहां नहीं हो पा रहे। कोयलीबेड़ा ब्लॉक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में दो ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) पदस्थ हैं। अब कर्मचारी इस असमंजस में हैं कि किस अधिकारी के आदेशों का पालन करें। आम जनता भी किसके पास अपनी सम्सया लेकर आए यह भी केवल सवाल बना हुआ है। दोनों ही अफसर खुद को इस ब्लॉक का अफसर मानकर 15 दिनों से कार्यरत हैं। एक बीईओ कलेक्टर मीटिंग में होते हैं तो दूसरे कोयलीबेड़ा जैसे सूदूर अंचल में स्कूलों की व्यवस्था देख रहे होते हैं।

 एक के दफ्तर से जाते ही पहुंचते हैं दूसरे साहब 

  1. दरअसल शासन ने 24 अगस्त को जारी आदेश में कोयलीबेड़ा में पदस्थ बीईओ किशोर कुमार यादव को हटाकर अर्जुन सर्फे को नया बीईओ नियुक्त किया गया था। 30 अगस्त को अर्जुन सर्फे ने बीईओ पद पर ज्वाइन किया। इस दौरान किशोर कुमार यादव ने उन्हें प्रभार नहीं दिया और शासन के आदेश के खिलाफ कोर्ट चले गए, जहां से उन्हें स्थगन आदेश मिल गया। नए बीईओ के ज्वाइंनिंग के तीन-चार दिन बाद वे भी पखांजूर पहुंचे और बीईओ के रूप में काम करने लगे। इस तरह एक ही समय में कोयलीबेड़ा में एक बीईओ के पद में दो बीईओ काम कर रहे हैं।
  2. शिक्षाकर्मी संघ ब्लॉक अध्यक्ष भोला प्रसाद ठाकुर ने बताया कि दो बीईओ होने से सारे शिक्षक परेशान हैं। शिक्षक काम को लेकर कार्यालय पहुंच रहे हैं और समझ में नहीं आता वे किसके पास जाएं, किससे काम कराएं। कोई कुछ बता ही नहीं पा रहा और काम भी नहीं हो रहा है। संघ ने मांग करते कहा कि जल्द से जल्द जिला प्रशासन को बीईओ की स्थिति स्पष्ट करना चाहिए ताकि कर्मचारियों को परेशानी न हो और ब्लॉक का काम भी सुचारू रूप से चले।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

Related Articles

Back to top button