छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 23 जुलाई से 29 जुलाई तक हड़ताल सभी कार्यालय बंद रहेंगे,सामूहिक अवकाश ले देंगे धरना

दुर्ग। छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक विजय लहरे, महामंत्री अनुरुप साहू व्ही.एस.राव, मोतीराम खिलाडी हर्षवर्धन श्रीवास्तव गौरी शंकर रावना, एम.एम. कुरेशी के नेतृत्व में  22 जुलाई को जिला कार्यालय दुर्ग, खाद्य विभाग आबकारी विभाग, खनिज विभाग, कोष लेखा एवं पेंशन, भू  अभिलेख जिला कोषालय, तहसील कार्यालय, जिला अस्पताल शिक्षा विभाग द्गद्वश कार्यालय आयुर्वेदिक अस्पताल वाणिज्य कर विभाग आदि विभागों में रख जनसंपर्क कर सामूहिक अवकाश का आवेदन भराया गया। फेडरेशन के प्रवक्ता अनुरूप साहू ने बताया कि 25 जुलाई से 29 जुलाई तक सामूहिक अवकाश लेकर हिंदी भवन जेआरडी स्कूल के सामने दोपहर 11 बजे से 3 तक धरना प्रदर्शन किया जावेगा एवं 29 जुलाई को महा रैली निकालकर जिला कार्यालय दुर्ग में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपा जावेगा। फेडरेशन के दुर्ग संभाग प्रभारी राजेश चटर्जी एवं जिला संयोजक विजय लहरें ने सभी घटक संगठनों से जुड़े कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आंदोलन में भाग लेने की अपील किए हैं।

Related Articles

Back to top button