छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

शांतिनगर में राजीव गांधी का भारत विषय पर विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

भिलाई। भारत के पूर्व प्रधनमंत्री शहीद राजीव गांधी की 78 वीं जन्मदिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसानगर के द्वारा शांतिनगर दशहरा मैदान में  राजीव गांधी का भारत  विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस जनों द्वारा राजीव गांधी के भारत के विकाश में योगदान पर विस्तार से जानकारी दी गई।

आज भारत में जो विकाश की नींव रखी गई है उसमें उनका महत्वपूर्ण भूमिका है। विदेश नीति के निर्धारण के साथ 18 वर्ष के नौजवानों को वोट का अधिकार एकम्प्यूटर युग, आधुनिक कल कारखानों का निर्माण, तकनीकी शिक्षा का विकास, सूचना का अधिकार जैसी योजनाओं को देश को समर्पित करने वाले जन नेताओ में राजीव गांधी का नाम प्रमुख रूप से लिया जाएगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, वाय के सिंह, ईश्वरी बढ़ानी, निगम के एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी, केशव चौबे, लालचंद वर्मा, अभिषेक मिश्रा, नीलू निमेश, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुपेला कोसानगर नंदकुमार कशयप सहित अन्य जनों ने राजीव गांधी को याद किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री एवं
प्रवक्ता ईस्माइल खान के द्वारा किया गया ।

Related Articles

Back to top button