*छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों से केजरीवाल का आव्हान बोले- बनाना है सबसे मजबूत देश – घनश्याम चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष,आप*
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220820-WA0119.jpg)
*केजरीवाल का अभियान ‘मेक इंडिया नंबर-1’ शुरू हुआ – दीपक आरदे, राष्ट्रीय परिसर सदस्य व जिला अध्यक्ष आप बालोद*
घनश्याम चंद्राकर ने आज प्रेस वार्ता कर प्रदेश वासियों से अपील की है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आव्हान पर आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से देशभर के लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ा जा रहा है। कई राज्यों में आप अन्य राजनीतिक दलों के सामने प्रतिद्वंदी के रूप में भी खड़ी हो रही है। बुधवार को आप संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नंबर-1’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का सबसे मजबूत देश बनाना अब हमारा मिशन है। आइए, मिलकर भारत को नंबर-1 बनाते हैं। इसके लिए हमें देश में सबको अच्छी और निःशुल्क शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं देनी होंगी। हर युवा को रोजगार, हर महिला को सम्मान व सुरक्षा और किसानों को फसल का पूरा दाम देना होगा। हमें ये पांच चीजें सुनिश्चित करनी पड़ेंगी जो इस प्रकार है,
1. देश में सबको अच्छी और मुफ्त शिक्षा देनी होगी।
2. सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं देनी होगी।
3. बेरोजगारों के लिए लिए रोजगार की व्यवस्था करनी होगी।
4. महिलाओं का सम्मान करने के साथ सुरक्षा उपलब्ध करानी होगी।
5. किसानों की आय बढ़ानी होगी । केजरीवाल ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इन पार्टियों और इन नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया तो भारत 75 साल और पीछे रह जाएगा। इन पार्टियों और नेताओं ने अपने परिवार व अपने दोस्तों का घर भरने के सिवाय और कुछ नहीं किया । राष्ट्रीय परिसर सदस्य दीपक आरदे जिला अध्यक्ष बालोद ने यह अपील की है कि केजरीवाल जी ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस समेत देश की सभी पार्टियों के लोग साथ आएं। हमें लड़ाई-झगड़े नहीं करने हैं। लड़ाई-झगड़ा करके हमने 75 साल खराब कर दिए। भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है, लेकिन शर्त यह है कि देश के 130 करोड़ लोगों को मिलकर बागडोर संभालनी पड़ेगी। मैं देश के कोने-कोने में जाकर लोगों को जोडूंगा। जब इस मिशन से सभी लोग जुड़ जाएंगे, तब भारत को सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
अंत में दीपक आरदे जी ने अपील की है कि
आइए केजरीवाल जी के आवाह्न पर हम सब मिलकर भारत को विश्व का नंबर एक देश बनाएं। कृपया 95-1000-1000 पर मिसकॉल देकर इस अभियान से जुड़ें। हमें देश के 130करोड़ लोगों को एक साथ लाना है।
पंकज जैन
जिला मीडिया प्रभारी
*आम आदमी पार्टी,छत्तीसगढ़।*