महापौर नीरज पाल ने निगम मुख्यालय में किया ध्वजरोहण

भिलाई। नगर पालिक निगम के मुख्य कार्यालय में महापौर नीरजपाल ने ध्वजारोहण किया। इसक साथ ही नगर पालिक निगम भिलाई के सभी कार्यालयों में जोन समिति के अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगह-जगह तिरंगे की सजावट की गई थी। वही चौक चौराहों को भी सजाया गया था, निगम मुख्यालय को रंगीन झालरों से सजाया गया था, पूरा माहौल देशभक्ति मय हो गया था। इसकी व्यापक तैयारी पूर्व से ही निगम ने की थी, चौक, चौराहा में स्थापित प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण किया गया। निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकर तथा अधिकारियों ने किया। महापौर, निगम आयुक्त एवं कर्मचारी संघ ने आकाशगंगा के यूनियन कार्यालय में पहुंचकर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर पालिक निगम भिलाई के अधिकारी/कर्मचारियों ने अच्छा कार्य करते हुए कई सारे पुरस्कार अर्जित किए हैं, इसकी गरिमा को बनाए रखकर हम और भी अच्छा प्रयास कर सकते हैं और भिलाई निगम का नाम ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने शहीद उद्यान में उत्कृष्ट एवं सर्वोत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करते हुए कहा कि भिलाई शहर के नाम को गौरवान्वित करने वालों को सम्मान देने का हमने एक छोटा सा प्रयास किया है।
भिलाई। शहीद उद्यान में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद उद्यान में एक अलग ही नजारा दिखाई दे रहा था। शहीद उद्यान में पूरा माहौल देशभक्त से ओतप्रोत नजर आया। चारों ओर तिरंगे लगे हुए थे, सुबह से देश भक्ति गीत प्रसारित किया जा रहा था।
भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगह-जगह तिरंगे की सजावट की गई थी। वही चौक चौराहों को भी सजाया गया था, निगम मुख्यालय एवं शहीद उद्यान को रंगीन झालरों से सजाया गया था, पूरा माहौल देशभक्ति मय हो गया था। शहीद उद्यान में हजारों की संख्या में लोग बारिश में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहुंचे थे, सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किया गया था, वही आने वाले सभी ने शहीदे आजम भगत सिंह की सबसे बड़ी प्रतिमा और कई फीट की ऊंचाई पर लहरा रहे राष्ट्रीय ध्वज के समीप पहुंचकर सेल्फी ली और आज यहां का पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया, सभी ने अपने-अपने तरीके से एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी, बड़े बुजुर्गो, महिलाओं, युवाओ से लेकर छोटे-छोटे बच्चे भी देश भक्ति से ओतप्रोत नजर आए।