
हजारों की संख्या में भारत जोड़ो यात्रा,तिरंगा यात्रा हुआ संपन्न
पंडरिया। कवर्धा विधायक व केबिनेट मंत्री माननीय मोहम्मद अकबर जी के नेतृत्व में तिरंगा पद यात्रा और भारत जोड़ो यात्रा में कवर्धा शहर में हजारों पद यात्रियों द्वारा 10 किलोमीटर नगर भ्रमण किया गया, साथ ही 20 हजार से अधिक लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारों से नगर भ्रमण करते हुए पूरे कवर्धा को तिरंगा मय कर दिया
मंत्री मोहम्मद अकबर जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक भव्य आयोजन रहा
उक्त आयोजन में पंडरिया से आनंद सिंह के साथ आयोजन में शिरकत करने सैकड़ों युवा व वरिष्ट जन भी कवर्धा पहुंचे
आज कवर्धा में आयोजित तिरंगा यात्रा में हजारों में संख्या में पूरे जिले के कांग्रेसी और आम जन मौजूद रहे
प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा 9 अगस्त से 6 दिवसीय तिरंगा गौएव यात्रा व भारत जोड़ो पदयात्रा पूरे प्रदेश के 90 विधानसभा में आयोजित की जा रही है जिसमें हर विधानसभा में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए प्रत्येक विधानसभा में 75 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं