छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने किया जिला सड़क सुरक्षा समिति का गठन

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने किया जिला सड़क सुरक्षा समिति का गठन

कवर्धा, 10 अगस्त 2022। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने कबीरधाम जिले के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया है। जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जिला मजिस्ट्रेट/कलेक्टर कबीरधाम होंगे। वहीं सदस्य के रूप में पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय के प्रतिनिधि एमओआरटीएच, परियोजना निदेशक एनएसएआई, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका कवर्धा, एनसीसी ऑफिसर स्वमी करपात्री स्कूल श्री जितेन्द्र कुमार ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी को नियुक्त किया है। उन्होंने राज्य राजमार्गो और प्रमुख जिला सड़कों के राजमार्ग प्रशासक (एमडीआरएस) को सदस्य एवं सचिव के रूप में नियुक्त किया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button