छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया गौठान का निरीक्षण,कहा प्रोसेसिंग प्लांट के लिए बनाए योजना रिसाली गौठान में हो रहे कार्यों का मीणा ने की सराहना

रिसाली। शहरी गौठान में शामिल नगर पालिक निगम रिसाली के नेवई स्थित गोठान में वेटनरी और एग्रीकल्चर विभाग के विशेषज्ञ सप्ताह में एक बार विजिट करेंगे। इसके लिए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने रोटेशन में ड्यूटी लगाने के आदेश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि इससे आजीविका मिशन में जुड़ी स्वसहायता की महिला सद्स्यों को तकनीकी जानकारी मिलेगी।

कलेक्टर ने नेवई गोठान में चल रहे मल्टीएक्टीविटी कार्यो की सराहना करते कहा कि यहां जगह पर्याप्त है। आजीविका के लिए कार्य करने वाली महिलाओं के लिए बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने गोठान में महिला स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे कबूतर, बटेर, मुर्गी पालन, बकरी पालन, सब्जी की खेती व वर्मी खाद प्रोसेसिंग को देख आयुक्त आशीष देवांगन को निर्देश दिए कि वेटनरी, कृषि और मत्स्य विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाए और समय पर आने वाले व्यवधान से बचने महिला सद्स्यों को जानकारी उपलब्ध कराए। विशेषज्ञों के विजिट से और बेहतर कार्य होगा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, निगम के अधिकारी व पार्षदगण उपस्थित थे।

प्रोसेसिंग यूनिट करे तैयार करने दिये निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने निगम आयुक्त आशीष देवांगन को निर्देश दिए कि गौठान का आकार बहूत बड़ा है। वे यहां रोका छेका के तहत लाए मवेशियों के लिए चारा की खेती करे। साथ ही प्रोसेसिंग युनिट के लिए बेहतर कार्य योजना बनाए।

महिला समूहों से की चर्चा
कलेक्टर ने ऋण लेकर आत्मनिर्भर बनने वाली स्वसहायता समूह की महिला सद्स्यों से चर्चा की। उन्होंने इस दौरान मुर्गी और कबूतर पालन की क्षमता को बढ़ाने प्रोत्साहित किया। वही वर्मी खाद से प्रत्येक महिला स्वसहायता समूह को होने वाले 5 लाख आय पर प्रशन्नता जाहिर की।

अधिकारी दे ध्यान
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से चर्चा कर गोधन न्याय योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बारिश के समय सड़क पर मवेशी बैठी रहती है। यही वजह है कि सड़क दुर्घटनाए बढ़ते जा रही है। इसे रोकने निगम कर्मी आवारा मवेशियों को गौठान तक लाने अभियान चलाए ताकि सड़क दुर्घटना के बढ़ते आकड़ों को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button