देश दुनिया

खत्म हुई राम रहीम की पैरोल, 30 दिन बार फिर लौटा सुनारिया जेल

रोहतक. हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में  उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम की पैरोल अवधि 17 जुलाई को खत्म हो गई, इसके बाद वह वापस जेल लौट आया. राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी. राम रहीम 17 जून को पैरोल पर बाहर आया और इस दौरान बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहा. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने इस बार पैरोल के दौरान एक एल्बम भी जारी की. साथ ही मंच पर आकर संगत के लिए सत्संग भी किया.राम रहीम ने पैरोल की यह अवधि यूपी के बागपत जिले के बरनावा डेरे पर व्यतीत की है. 17 जुलाई की शाम को पैरोल का समय पूरा हो गया था. इसके बाद सोमवार दोपहर बाद करीब पांच बजे चार गाड़ियों के काफिले में राम रहीम को सुनारिया जेल लाया गया.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button