दैनिक राशिफल

20 जुलाई क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

जीवनसाथी की तलाश कर रहे लोगों को आज अपने मामा पक्ष की ओर से कोई शुभ संकेत मिल सकता हैं लेकिन आप उत्तेजित होने से बचे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 3

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)

कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को आज अपने करियर को लेकर चिंता रहेंगी और आगे क्या करे इसको लेकर उनके मन में संशय बना रहेगा। ऐसे में अपनों से बड़ो का परामर्श अवश्य ले।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अपने सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा जो उनके मन को आनंदित कर देगा। राजनीति के लोगों के साथ किसी तरह के वाद-विवाद से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

घर में धार्मिक अनुष्ठान होने की संभावना हैं या आप अपने परिवार वालों के साथ मिलकर शाम में मंदिर जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 9

सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

जॉब में अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपको अपने काम में आसानी होगी। बॉस भी आपके काम से खुश दिखाई देंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 5

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

छात्रों का मन पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा और आप अपनी रुचि के अनुसार उसमे सुधार लाने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको अपने माता-पिता का भी साथ मिलेगा।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 6

तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

मानसिक रूप से कोई चिंता घेरे रहेगी जिससे आपको सिर दर्द की शिकायत रह सकती है। ऐसे में किसी अपने के साथ मन की बात अवश्य साँझा करे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र आज के दिन अपना आत्म-मंथन करेंगे और भविष्य को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क रहेंगे। सीनियर्स का मार्गदर्शन भी बहुत काम आएगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

जिनका विवाह हो चुका हैं उनके लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा और आपका अपने जीवनसाथी के प्रति विश्वास और मजबूत बनेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 3

मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)

अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं लेकिन इसके लिए आपका सजग रहना आवश्यक हैं अन्यथा यह अवसर आपके साथ से निकल जाएगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

पुराने मित्र से भेंट संभव है जो आपकी यादो को ताजा कर देगा। शाम के समय कही आसपास घूमने जाने का भी प्लान बन सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को अपने टीचर से किसी बात को लेकर डांट पड़ सकती है जिससे उनका मन उदास रहेगा। ऐसे में पूरी मेहनत करे और अच्छे नंबर लाए।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

Related Articles

Back to top button