छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर और कड़ाई से होगी कार्रवाई निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने किया दल का गठन

भिलाई। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के लिए टीम का गठन कर दिया है तथा नोडल अधिकारी भी उन्होंने नियुक्ति कर दिया है। टीम में 15 अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मिलित किया गया है जिसके नोडल अधिकारी अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं सहायक नोडल अधिकारी उपायुक्त रामाकांत साहू होंगे। नोडल अधिकारी ने इस संबंध में अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक ली और बैठक में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए इसके साथ ही रोका छेका संकल्प अभियान के तहत आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए भी दल का गठन किया गया है इस दल में भी 15 अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मिलित किया गया है।

 

दल नियमित रूप से आवारा पशुओं को पकडऩे की कार्रवाई करेगी। इसका आदेश भी निगमायुक्त ने जारी कर दिया है। प्रतिबंधित प्लास्टिक पर लगाम लगाने के लिए गठित दल के साथ तोडफ़ोड़ दस्ता प्रभारी एवं दल के कर्मचारी तथा सुरक्षा गार्ड भी होंगे जो करवाई के लिए टीम को सहयोग प्रदान करेंगे।

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई के लिए गठित टीम में ये लोग है शामिल
प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई के लिए गठित टीम में परमेश्वर चंद्राकर, कमलेश द्विवेदी, जगदीश तिवारी, अनिल मिश्रा, अंजनी सिंह, मलखान सिंह सोरी, सुदामा परघनिया, वीरेंद्र बंजारे, बालकृष्ण नायडू, महेश कुमार पांडे, अनिल मिश्रा, वीके सैमुअल एवं हेमंत मांझी सम्मिलित है।
उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक को बनाने आयात, निर्यात और बिक्री पर पूरी तरीके से पाबंदी लगा दी गई है।

 

महापौर नीरज पाल ने भी स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई की परिकल्पना को साकार करने सिंगल यूज प्लास्टिक का शहरवासियों से बहिष्कार करने की अपील की है। शहर में इन प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्लास्टिक स्टिक युक्त इयरबड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डांडिया, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम की डंडीया, थर्माकोल की सजावटी सामग्री, प्लास्टिक के प्लेट, कप, गिलास, काटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे जैसे कटलरी मिठाई के डिब्बों के इर्द-गिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्में, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट का पैकेट, विक्रय, परिवहन एवं उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

Related Articles

Back to top button