असफल नलकूप (बोरवेल) को कैपिंग (ढकने) एवं मिट्टी भरने की कार्यवाही के लिए श्री सुनील शुक्ला नोडल अधिकारी नियुक्त
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
असफल नलकूप (बोरवेल) को कैपिंग (ढकने) एवं मिट्टी भरने की कार्यवाही के लिए श्री सुनील शुक्ला नोडल अधिकारी नियुक्त
कवर्धा, 05 जुलाई 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने असफल नलकूप (बोरवेल) को कैपिंग (ढकने) एवं मिट्टी भरने की कार्यवाही के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सुनील कुमार शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्री शुक्ला का माबाईल नंबर 98274-01202 है।
अपर कलेक्टर श्री उइके ने बताया कि प्रायः देखने में आता है कि किसानों द्वारा खुदवाए जाने वाले बोरवेल असफल होने की स्थिति में खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे जनहानि की संभावना बनी रहती है। जनहानि घटना न हो इसके दृष्टिगत रखते हुए विभागीय अमले के माध्यम से किसानों द्वारा कराए गए असफल नलकूप (बोरवेल) को कैपिंग (ढकने) एवं मिट्टी भरने की कार्यवाही के लिए श्री शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
समाचार क्रमांक-610/निखलेश
पांच विपत्तिग्रस्त परिवार को 1 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
कवर्धा, 05 जुलाई 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पंडरिया द्वारा पांच विपत्तिग्रस्त परिवारों को 1 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत तहसील पंडरिया के ग्राम धोबघट्टी निवासी राजू टंडन की ग्राम किशुनगढ़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के कारण इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती रूखमणी बाई एवं गुलाबा बाई(मृतक की पत्नी) को, ग्राम बिंझौरी निवासी गयराम की ग्राम बिशेषरा के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के कारण इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती बिद्याबाई (मृतक की पत्नी) को, ग्राम भड़गा निवासी लक्ष्मण सिंह की कुकदूर के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के कारण इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती गायत्रीदेवी (मृतक की पत्नी) को, ग्राम माठपुर निवासी देवेन्द्र की (मृतक की पत्नी) सड़क दुर्घटना में घटना स्थल में ही मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री बेदराम (मृतक के पिता) को और ग्राम कुकदूर निवासी समारू की कुई की ओर से आ रही ट्रेलर चालक द्वारा ठोकर मार देने से सड़क दुर्घटना में घटना स्थल में ही मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री पनकू (मृतक के भाई) को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
समाचार क्रमांक-611/निखलेश
परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए आवेदन 12 जुलाई तक
कवर्धा, 05 जुलाई 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए घोषणा अनुसार छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका-2022 जारी किया गया। जिला परिवहन अधिकारी श्री मोहनलाल साहू ने बताया कि कबीरधाम जिले के लिए लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए 18 परिवहन सुविधा केन्द्र को प्राधिकृत करते हुए स्थापित किया जाना है। जिसके लिए आवेदन जमा करने के लिए पुनः समय दिया गया है। इच्छुक अर्हताधारी आवेदक 200 रूपए विहित शुल्क एवं मार्गदशिका 2022 में दर्शित दस्तावेज सहित 12 जुलाई 2022 तक जिला परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।
समाचार क्रमांक-612/निखलेश
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोलेगांव में विद्यार्थियों को किया गया है निःशुल्क गणवेश वितरण
कवर्धा, 05 जुलाई 2022। जिला शिक्षा अधिकारी श्री राकेश पाण्डेय ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोलेगांव में शासन द्वारा प्रदत्त गणवेश को विद्यार्थियों को एक-एक शेट निःशुल्क वितरण किया गया है। विद्यार्थी गणवेश पहनकर ही विद्यालय आते हैं। गत दिनों बारिश के कारण बच्चे के गणवेश भीग जाने से अन्य ड्रेस में शाला आए थे। वर्तमान में शासन द्वारा प्राप्त गणवेश में ही बच्चे शाला आ रहे है।
समाचार क्रमांक-613/निखलेश
निजी विद्यालयों का समय-समय पर किया जाता है औचक निरीक्षण
कवर्धा, 05 जुलाई 2022। जिला शिक्षा अधिकारी श्री राकेश पाण्डेय ने बताया कि निजी विद्यालयों का समय-समय पर जिला, विकसखंड और संकुल स्तर से औचक निरीक्षण किया जाता है। जिले के प्रत्येक निजी विद्यालयों के निरीक्षण के लिए शासकीय विद्यालयों के प्रचार्यो को उनके क्षेत्र अंतर्गत संचालित निजी विद्यालयों के लिए नोड़ल प्रचार्य नियुक्त किया गया है। निजी विद्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधा, संसाधनों का भौतिक सत्यापन के बाद संस्था के मान्यता संबंधी नवीनीकरण जारी किया जाता है साथ ही निजी विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शिक्षा के अधिकार का समुचित क्रियान्वयन के लिए निर्धारित नियम, निर्देशों का अनुपालन के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए जाते हैं।