छत्तीसगढ़

शासकीय क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु परीक्षा 11 जुलाई को

शासकीय क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु परीक्षा 11 जुलाई को

बिलासपुर 5 जुलाई 2022

नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर में वर्ष 2022-23 के लिए 25 छात्रों का चयन किया जाना है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 11 जुलाई 2022 को स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में सुबह 10 बजे से आयोजित की जायेगी। 12 जुलाई को चयन सूची जारी कर छात्रों का चिकित्सकीय परीक्षण करने के बाद क्रीड़ा परिसर में प्रवेश की कार्यवाही की जायेगी।
इस क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी एवं स्वीमिंग विधाओं में प्रशिक्षण दिया जायेगा। छ.ग. के किसी भी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के ऐसे छात्र जिनकी आयु 31 दिसम्बर 2022 को 14 वर्ष से कम हो इस क्रीड़ा परिसर में प्रवेश ले सकते है। 17 वर्ष के कम आयु के छात्र जिन्होंने संबंधित विधा में राज्य अथवा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया हो, चयन में शामिल हो सकते है। पिछड़ा वर्ग के 25 खिलाड़ी छात्रों का चयन 10 बैटरी टेस्ट जैसे – 50 मी. दौड़, उछाल परीक्षण, शटल रेस, स्टैण्डिग ब्रांड जमा, गतिशील स्फूर्ति परीक्षण, अपर बॉडी बेंडिंग, पुश-अप, लेग रेसिंग, सिट-अप, 400 मीटर दौड़ के मूल्यांकन के आधार पर किया जायेगा।
भूमि एवं भवन उपलब्ध होते तक छात्रों के आवास की व्यवस्था नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर में की जायेगी। अभ्यास हेतु राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई मैदान एवं स्वीमिंग पुल का उपयोग किया जायेगा। छात्रों को अध्ययन के लिए हाईस्कूल चिंगराजपारा एवं उच्चतर माध्यमिक शाला बालक सरकण्डा में प्रवेश दिलाया जायेगा।
छात्रों को आवासीय व्यवस्था तथा खेल किट एवं शालेय गणवेश प्रति वर्ष शासन द्वारा प्रदान किया जायेगा। निःशुल्क भोजन एवं पौष्टिक आहार की व्यवस्था क्रीड़ा परिसर में की जायेगी।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button