छत्तीसगढ़

मुखोपाध्याय ने संभाला भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक परियोजना का पदभार

भिलाई। एस मुखोपाध्याय ने सोमवार 20 जून को भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक परियोजना का कार्यभार संभाल लिया है। 15 जून को कार्यपालक निदेशक के पद पर पदोन्नत होने से पहले,  मुखोपाध्याय बोकारो इस्पात संयंत्र बीएसएल में मुख्य महाप्रबंधक मेंटेनेंस पदस्थ थे।

इंस्ट्रुमेंटेशन में विशेषज्ञता के साथ बी टेक डिग्री हासिल करने के पश्चात  मुखोपाध्याय, जुलाई 1989 में बोकारो इस्पात संयंत्र में प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में सेल में शामिल हुए थे।  मुखोपाध्याय ने बोकारो इस्पात संयंत्र के इंस्ट्रुमेंटेशन और ऑटोमेशन विभाग में तीन दशकों से अधिक समय तक अपनी सेवाएं प्रदान की है। 1999 में प्रबंधक, इंस्ट्रुमेंटेशन एंड ऑटोमेशन और उसके बाद सतत प्रगति करते हुए में  मुखोपाध्याय 2012 में उप महाप्रबंधक इंस्ट्रुमेंटेशन एंड ऑटोमेशन बने।

Related Articles

Back to top button