छत्तीसगढ़

बिलासपुर जिले में आज 37.4 मि.मी. वर्षा दर्ज* *सबसे अधिक कोटा तहसील में हुई बारिश

*बिलासपुर जिले में आज 37.4 मि.मी. वर्षा दर्ज*
*सबसे अधिक कोटा तहसील में हुई बारिश*

बिलासपुर 20 जून 2022

बिलासपुर जिले में आज 37.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा कोटा तहसील में 85.8 मिमी. वर्षा हुई। अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार बिलासपुर तहसील में आज 47.0 मि.मी., बिल्हा में 22.0 मि.मी., मस्तूरी में 26.0 मि.मी., तखतपुर में 50.0 मि.मी., कोटा तहसील में 85.8, बेलगहना में 41.0 मि.मी. एवं बोदरी में 27.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून से आज तक जिले में कुल 89.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। विगत 10 वर्षो की औसत वर्षा से आज तक 152.8 प्रतिशत् अधिक वर्षा हुई है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button