छत्तीसगढ़

अस्पताल में भर्ती राहुल को देखने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और कोरबा सांसद श्रीमती महंत

अस्पताल में भर्ती राहुल को देखने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और कोरबा सांसद श्रीमती महंत

बिलासपुर 17 जून 2022

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने आज अपोलो अस्पताल का दौरा कर राहुल के स्वास्थ्य का जायजा लिया। लगभग 105 घंटे तक बोरवेल में फंसे जांजगीर जिले के पिहरिद निवासी राहुल साहू का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है।उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से चर्चा कर उसके स्वास्थ्य एवं इलाज की जानकारी ली और बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में राहुल के माता-पिता एवं परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने राहुल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान विधायक श्री शैलेष पांडे, श्री विजय केशरवानी, श्री विजय पांडे, प्रभारी कलेक्टर श्री हरिस एस सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button