पर्यावरण दिवस पर महिला प्रदेश सचिव किरण ने किया पौधा रोपण

जांजगीर -प्रकृति के संरक्षण के लिए देशभर में वृक्षारोपण किया जाता है.. लेकिन कटु सत्य यह भी है कि.. जितने पेड़ लगाएं जाते है उसकी अपेक्षा कहीं बड़ी संख्या में वृक्षों की कुर्बानी दी जा रही है.. जिसका असर वातावरण में आएं बदलाव में साफ देखा जा सकता है पेड़ पौधों लगाने से आप पास का वातावरण स्वच्छ साफ सुथरा और सबसे बड़ी चीज आक्सीजन मिलता है जो मनुष्य जीवन के लिए लाभदायक है पेड़ हर एक व्यक्ति को लगाना चाहिए और पेड़ लगातार उसकी देखभाल करना चाहिए आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव किरण तिवारी ने पर्यावरण दिवस पर पौधा लगाकर उसका जिम्मेदारी भी लिया कि उसका ख्याल रखना भी जरूरी है प्रदेश सचिव किरण ने सभी से अपील किया कि सभी अपने घरो के लिए आस पास पौधा लगाये और देखभाल करके उसकी जिम्मेदारी ले जिससे हमारा पर्यावरण मस्त बना रहे हर जगह हरा भरा रहे।