4 जून क्या कहते है आपके सितारे
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2022/06/ajit-shastri-guruji-bhatagaon-raipur-chhattisgarh-astrologers-msasksyck8-250.jpg)
मेष- गुरु का द्वादश व शनि के एकादश गोचर से आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। मंगलवार के बाद आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के लिए समय उत्तम है
वृषभ-
गुरु व शुक्र ग्रह की वजह से करियर में तरक्की मिल सकती है। छात्रों के लिए समय उत्तम है। परिवार संग यात्रा के योग बनेंगे।
मिथुन- बुधवार से शनिवार तक का समय आपकी नौकरी के लिए उत्तम है। व्यापारियों को लाभ के योग बनेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
कर्क- सोमवार से बुधवार तक नौकरी में किसी विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। शुक्रवार को अटके काम पूरे हो सकते हैं।
सिंह- सिंह राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। सोमवार से चंद्रमा के वृषभ राशि में आने से तरक्की के विशेष योग बनेंगे। शनिवार को सेहत के प्रति सतर्क रहें।
कन्या- आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। मंगलवार के बाद स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर रहेगी। शुक्र व राहु का अष्टम गोचर धन का आगमन कराएगा। धार्मिक कार्य होंगे।
तुला- सूर्य व बुध का अष्टम गोचर उन्नति के अवसर देगा। गुरुवार से शनिवार तक व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ हो सकता है। जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक- मंगलवार से गुरुवार तक उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। व्यवसाय में सफलता हासिल होगी। आर्थिक प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु- धनु राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। सोमवार के बाद शुक्र व चंद्रमा की स्थिति अनुकूल रहेगी। गुरु ग्रह के कारण नौकरी में नया प्रस्ताव मिलसकता है। आर्थिक प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर- मकर राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। राजनीति में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ- गुरु का द्वितीय व सूर्य के चतुर्थ भाव में होने से आपके लिए अनुकूल स्थितियां बनेंगी। शिक्षा में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह बुधवार के बाद नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
मीन- मीन राशि वालों को
स्वास्थ्य में लापरवाही से बचना होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। बुधवार के बाद आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे।