छत्तीसगढ़

महापौर कोसरे ने साइकिल से किया निगम क्षेत्र के चार वार्डोँ का दौरा सुनी लोगों की समस्याए,विकास कार्यो का लिया जायजां

भिलाई। भिलाई-चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे सरकारी गाड़ी छोड़ अपने एमआईसी टीम के साथ निगम क्षेत्र के वार्डों का दौरा करने साइकिल से निकल पड़े। श्री कोसरे ने रविवार को सुबह-सुबह चार वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जहां लोगों की समस्याएं सुनी वहीं  विकास कार्यों का भी जायजा भी लिया। महापौर को सायकिल से दौरा करना लोगों में भारी चर्चा का विषय रहा।

महापौर कोसरे साइकिल में चरोदा रेलवे कॉलोनी के वार्ड 29, 28, 27 व 26 का भ्रमण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों कांग्रेस नेताओं अपने दक्षिण वसुंधरा नगर निवास बुलाया। इसके बाद सभी लोग वहां से साइकिल से भ्रमण पर निकले। सबसे पहले वे मानसून पूर्व सफाई के लिए वसुंधरा नगर उद्यान के पास से बहने वाले नाले का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद साइकिल से उनका काफिला चरोदा जीआरपी चौकी के पास पहुंचा। कोसरे ने यहां जीआरपी चौकी के पीछे खेलकूद में सक्रिय युवाओं से मुलाकात की। वहां खिलाडिय़ों ने महापौर से सीमेंट की क्रिकेट पिच बनवाने की मांग की। महापौर ने इसके लिए रेलवे के अधिकारियों से चर्चा उसे बनवाने का आश्वासन दिया।

इसके बाद महापौर वार्ड क्रमांक 29 के राजीव नगर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वार्ड 28 और 27 में उन्होंने निगम के माध्यम से चल रहे विकासकार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इसके बाद महापौर निर्मल कोसरे वार्ड 26 इंदिरा नगर पहुंचे। यहां लोगों ने उन्हे कई समस्याएं बताई। लोगों ने बताया कि सियान सदन के पास बने गार्डन में नहर के सीपेज का पानी आ रहा है। इससे सुबह मार्निंग वॉक करने में परेशानी हो रही है। महापौर ने सिंचाई विभाग से चर्चा कर नहर के किनारे छोटा सा तालाब बनाकर सीपेज के पानी को गार्डन तक आने से रोकने की पहल करने का आश्वासन दिया।

कहा अब हर शनिवार और रविवार को करेंगे से साइकिल से भ्रमण
महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को वे साइकिल से वार्ड भ्रमण पर निकलेंगे। इसकी शुरुआत उन्होंने कर दी है। साइकिल से भ्रमण करने वह वार्ड की छोटी से छोटी समस्या को देख सकेंगे और निगम के सभी 40 वार्डों की जनता उनसे रुबरु होकर मुलाकात कर सकेगी। अगले सप्ताह वो भिलाई-3 के वार्डों का भ्रमण करेंगे।

Related Articles

Back to top button