Uncategorized

*कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के जन्मदिवस पर देवकर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन आज, स्वागत के बाद नगर के विभिन्न विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

*देवकर -:* साजा-धमधा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के कद्दावर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के जन्मदिवस को लेकर नगर सहित क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इस वर्ष में देवकर साजा विधानसभा क्षेत्र में जोरों शोरों से उनके जन्मदिन को मनाने की तैयारियां चल रही है। इसी कड़ी में नगर पंचायत देवकर में भी आज 28 मई को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें गांधी चौक मैदान में मंत्री जी हाथों केक काटकर मिष्ठान वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात इस खास मौके पर नगर में 05 भूमि पूजन एवं 01 लोकार्पण कार्यक्रम भी रखा गया है।जिसमे हज़ारो की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम से सम्बंधित उपरोक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के कोषाध्यक्ष एवं नगर पंचायत देवकर के विधायक प्रतिनिधि विनोद कुंजाम ने प्रेस को दी।

Related Articles

Back to top button