छत्तीसगढ़

राजीव गांधी किसान न्याय योजना : कबीरधाम जिले के 1 लाख 37 हजार 962 किसान, भूमिहीन मजदूर और गोबर विक्रेताओं के खाते में जारी हुई 80 करोड़ 58 लाख 16 हजार 851 रूपए

। समाचार।।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना : कबीरधाम जिले के 1 लाख 37 हजार 962 किसान, भूमिहीन मजदूर और गोबर विक्रेताओं के खाते में जारी हुई 80 करोड़ 58 लाख 16 हजार 851 रूपए

राजीव गांधी किसान न्याय योजना : 1 लाख 19 हजार 433 किसानां को मिलेगा 76 करोड़ 94 लाख 22 हजार 851 रूपए

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना : 17 हजार 839 हितग्राहियों को पहली किस्त 3 करोड़ 56 लाख 78 हजार रूपए मिलेगी

गोधन न्याय योजना : जिले के 690 गोबर विक्रेता को खाते में जारी हुई 7 लाख 16 हजार रूपए

कवर्धा, 20 मई 2022। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कबीरधाम जिले के राजीव गांधी न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के के 1 लाख 37 हजार 962 हितग्राहियों के बैंक खाते में 21 मई को 80 करोड़ 58 लाख 16 हजार 851 रूपए की सौगात मिली है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज शनिवार को कवर्धा के पीजी कालेज के आडोटेरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंन्द्राकर, श्री नीलकंठ चंन्द्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, राज्य योग आयोग के सदस्य श्री गणेश योगी, श्रीमती गंगोत्री योगी, श्री कलीम खान, श्री मोहित महेश्वरी, श्री राजेश माखीजानी, श्री फिरोजखान, श्रीमती सावित्री साहू श्री राजकुमार तिवारी, श्री प्रमोद लुनिया, कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा छत्तीसगढ़ के तीन महत्वपूर्ण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। कबीरधाम जिले के राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के 1 लाख 37 हजार 962 हितग्राहियों के बैंक खाते में 80 करोड़ 58 लाख 16 हजार 851 रूपए जारी गई है। राजीव गांधी किसा न्याय योजना के तहत जिले के 1 लाख 19 हजार 433 किसानां के खाते में पहली किस्त 76 करोड़ 94 लाख 22 हजार 851 रूपए जारी की गई। इसी प्रकार राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के पात्र 17 हजार 839 हितग्राहियों को पहली किस्त 3 करोड़ 56 लाख 78 हजार रूपए जारी की गई गोधन न्याय योजना के तहत जिले के 690 गोबर विक्रेता को 7 लाख 16 हजार रूपए उनके खाते में जारी की गई।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संकल्पों को पूरा करते हुए किसानों, मजदूर और गोधन योजना के तहत सभी वर्गों के लोगों को आर्थिक रूप में समृद्ध बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि अब किसानों के साथ-साथ प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के जीवन को भी न्याय मिलेगा। उन्होने कहा कि राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर ठोस फैसले लेकर योजनाएं बना रही है। धान खरीदी हमारी प्राथमिकता में शामिल है।
पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हे नमन करते हुए याद किया। उन्होने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों, मजदूरों और गोपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली राजीव गांधी न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि प्रदेश के किसानों, मजदूरों और सभी वर्गों के सोच के अनुरूप योजनाएं और कार्यक्रम बनाते हुए गढ़वो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पा को साकार कर रही है। श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी ने भी सबोंधित करते हुए राज्य सरकार और की विभिन्न योजनओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button