राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ जोरदार आगाज

कोण्डागांव । जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विकास नगर स्टेडियम ग्राउण्ड कोण्डागांव में पूर्वान्ह 11.00 बजे राष्ट्रीय खेल दिवस का गरिमामय उद्घाटन देवचंद मातलाम अध्यक्ष जिला पंचायत कोण्डागांव, रवि घोष उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोण्डागांव, कलेक्टर कोण्डागांव, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा कोण्डागावं, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद कोण्डागांव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोण्डागांव, पार्षदगण नगर पालिका परिषद कोण्डागांव, अधिकारी कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिकगणों, आम जनता की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम का आगाज हॉकी के पुरोधा तथा जादूगर कहे जाने वाले मेजर स्व. ध्यानचंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया। तत्पश्चात् ध्वजारोहण एवं विभिन्न जिलों आए प्रतिभागियों के द्वारा मार्चपास्ट एवं सलामी ली गई।
अगले आकर्षण में बालिका हॉकी प्रदर्शन मैच (आई.टी.बी.पी. मर्दापाल द्वारा प्रशिक्षत टीमों) हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम की मधुमय प्रस्तुति शा.उ.मा.वि. महात्मागांधी वार्ड कोण्डागांव द्वारा सम्पन्न हुआ। प्रदर्शन हॉकी मैच के प्रतिभागियों को स्थानीय बेलमेटल हस्तशिल्प से निर्मित पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। खेल भावना शपथ ग्रहण छात्रा कु. दक्षा यादव द्वारा कराया गया।
अपरान्ह में तीरंदाजी प्रशिक्षक त्रिलोचन मोहन्ता जी.डी. आरक्षक आई.टी.बी.पी कोण्डागांव द्वारा तीरंदाजी प्रतिस्पर्धाओं का आगाज किया गया। जो देर शाम तक सुचारू चलता रहा। मंच संचालन सफलतापूर्वक प्राचार्य शिवलाल शर्मा एवं व्यायाम अनुदेशक दंतेश्वरी नायडू शा.उ.वि. मसोरा द्वारा किया गया।