छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में लॉटरी के माध्यम से प्रवेश

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में लॉटरी के माध्यम से प्रवेश

कवर्धा, 04 मई 2022। कबीरधाम जिला अंतर्गत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कवर्धा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बोड़ला, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सहसपुर लोहारा एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पंडरिया में ऑनलाईन, ऑफलाईन के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। कक्षा 11 वीं को छोडकर सभी कक्षाओं में बच्चो के प्रवेश के लिए कक्षावार लॉटरी के माध्यम से 10 मई को 12 बजे संबंधित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रबंधन समिति के सदस्यो, कलेक्टर प्रतिनिधि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, संबंधित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया पूर्ण किया जाना है। चयन प्रक्रिया में उपस्थित रहेगे। पालकगण उपस्थित रह सकते है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button