Uncategorized

साली को वश में करना चाहता है पति, आधी रात को करता है तंत्र-मंत्र, परेशान पत्नी ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

आगराः Jija Sali Relation एक शादीशुदा महिला ने अपने पति पर साली को वश में करने के लिए तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया है। महिला ने लिखित शिकायत पत्र देकर पुलिस कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई है। महिला का आऱोप है कि मेरा पति रोज आधी रात को 12 बजे तंत्र-मंत्र करता है। इसके जरिए वह अपनी साली यानि मेरी बहन को वश में करना चाहता है। यह प्रक्रिया पूरे दो घंटे तक रोज चलती है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। पुलिस आयुक्त कार्यालय ने इस शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र ट्रांसफर कर दिया।

Read More : Praveen Togadia big statement: मथुरा और काशी को लेकर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, कह दी ऐसी बात

Jija Sali Relation मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुरा इलाके की रहने वाली पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि उसकी शादी साल 2013 में यहां हुई थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था। महिला को दो बच्चे भी हुए। लेकिन साल 2017 के बाद से सब कुछ बदल गया। उसके पति को तांत्रिक विद्या का भूत सवार हो गया। जिस कारण दोनों के बीच झगड़ा होता था।

Read More : NH Goel Finishing Holi: पोस्ट होली सेलीब्रेशन में जमकर झूमी फियरलेस और फ्लॉलेस सोशल कम्युनिटी की महिलाएं, लाइव म्यूजिक और गेम्स का भी लिया आनंद 

दोनों बन गई जेठानी-देवरानी

इस महिला की छोटी बहन की शादी भी इसी घर में हो गई। जिसके बाद दोनों जेठानी-देवरानी बन गईं। महिला का आरोप है कि उसके पति का दिल फिर उसकी बहन पर आ गया। साल 2020 से पति अचानक आधी रात को 12 बजे बैठकर तंत्र मंत्र करने लगा। तब उसे पता चला कि उसका पति अपनी साली (महिला की बहन/देवरानी) को वश में करने के लिए यह सब कर रहा है। महिला ने कई बार इसका विरोध किया। जिस पर पति उसे रोजाना पीटने लगा। उन्होंने साली के साथ अवैध संबंध बनाने के भी आरोप लगाए हैं।

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button